एक्सप्लोरर

Philippines Earthquake: दक्षिणी फिलीपींस में महसूस किए गए 6.7 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके, मॉल की गिरी छत

Philippines Earthquake: संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का क्रेंद फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में स्थित बुरियास से 26 किलोमीटर दूर था.

Southern Philippines Earthquake: दक्षिणी फिलीपींस में 6.7 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है. द एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप के तेज झटके की वजह से मॉल की छतें गिर गईं है. संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक भूकंप का क्रेंद फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से में स्थित बुरियास से 26 किलोमीटर दूर था. भूकंप का केंद्र धरती के 78 किलोमीटर नीचे था.

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में दो बड़े मॉल की छतें गिरती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दौरान मॉल के खंभे हिल रहे थे और लोग डर के मारे सहम हुए थे. SM सिटी जनरल सैंटोस मॉल और रॉबिन्सन जेनसन मॉल को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई है.

आपको बता दें कि प्रशांत महासागर के चारों ओर भूकंपीय क्षेत्र के कारण के एक चाप रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने की वजह से फिलीपींस लगातार भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट का अनुभव करता है.

भूकंप की वजह से 18 लोग घायल
रिपोर्ट के मुताबिक फिलीपींस के दक्षिणी मिंदानाओ क्षेत्र में शाम के करीब 4:14 बजे के दौरान भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. भूकंप के केंद्र के निकट तटीय शहर ग्लान में एक आपदा अधिकारी एंजेल डुगादुगा ने कहा कि प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप की वजह से 18 लोग घायल हुए हैं और एक मैरिड कपल की भी मौत हो गई है.

उन्होंने बताया कि भूकंप से शहर की नगरपालिका कार्यालय की इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई. सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में झटके के कारण एक मॉल की छत का हिस्सा गिरने पर लोग चिल्लाते नजर आ रहे हैं. क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस होने पर लोगों को भागते  हुए देखा जा सकता है.

ये भी पढ़ें:Chinese Fentanyl Drugs: कोड नेम- चाइना टाउन, चाइना वाइट! चीन की इस ड्रग ने अमेरिका 70 हजार को सुला दिया मौत की नींद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget