एक्सप्लोरर

पोप फ्रांसिस की वो आखिरी तस्वीर, जो बन गई इतिहास; ईस्टर पर दिया था खास संदेश

Pope Francis Death News: पोप फ्रांसिस का सोमवार सुबह वेटिकन सिटी में निधन हो गया. उन्हें बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. पोप फ्रांसिस ने ईस्टर की प्रार्थना में हिस्सा नहीं लिया था.

Pope Francis Death News: ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. यह खबर न केवल वेटिकन सिटी बल्कि पूरे विश्व के लिए झटका लेकर आई. सेंट पीटर बेसिलिका की बालकनी से ईस्टर संडे के दिन पोप फ्रांसिस ने हजारों श्रद्धालुओं को "हैप्पी ईस्टर" कहकर शुभकामनाएं दीं, यह उनके अंतिम सार्वजनिक शब्द बन गए.

इस दृश्य को कैमरे ने कैद कर लिया और यह तस्वीर अब इतिहास का हिस्सा बन चुकी है. उन्होंने भले ही ईस्टर प्रार्थना में भाग न लिया हो, लेकिन उनकी उपस्थिति ने सभी को भावविभोर कर दिया.

डबल निमोनिया से लड़ रहे थे जंग
पोप फ्रांसिस का स्वास्थ्य लंबे समय से चिंता का विषय रहा था. बचपन में ही उनके एक फेफड़े को हटाया गया था, और वे पूरी उम्र सिर्फ एक फेफड़े के सहारे जीवन जीते रहे. हाल ही में उन्हें डबल निमोनिया की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां वे 38 दिनों तक इलाज में रहे, लेकिन अंततः शरीर ने साथ देना बंद कर दिया. उनकी उम्र और पुरानी बीमारी की वजह से उनकी स्थिति और भी गंभीर हो गई थी. फिर भी, उन्होंने अपनी आखिरी सांस तक धर्म और मानवता की सेवा की.

कैसे होगा पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार?
पोप फ्रांसिस ने हमेशा परंपरा को आधुनिकता के साथ संतुलित किया. जहां पहले पोप के अंतिम संस्कार में तीन ताबूतों का उपयोग होता था, अब नियम बदले गए हैं. अब उनके निधन के तुरंत बाद शरीर को ताबूत में रखा जाएगा, और फिर आम जनता को दर्शन की अनुमति दी जाएगी. इसके बाद 9 दिन का शोक काल भी मनाया जाएगा. खास बात यह है कि 

न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, मैक्सिकन प्रसारक ने बताया है कि पोप फ्रांसिस ने सेंट पीटर की कब्र में नहीं, बल्कि रोम की सांता मारिया मैगीगोर बेसिलिका में दफन होने की इच्छा जताई थी. संभावना है कि उनकी इस अंतिम इच्छा का सम्मान किया जाएगा. दफन की प्रक्रिया के दौरान एक 1000 शब्दों का दस्तावेज तैयार किया जाता है, जिसमें उनके पोप कार्यकाल, फैसलों और योगदानों का वर्णन होता है. यह दस्तावेज़ इतिहास के लिए सहेज कर रखा जाता है. कभी अर्जेंटीना के साधारण से पादरी रहे पोप फ्रांसिस ने अपनी विनम्रता, करुणा और समानता के संदेशों से पूरे ईसाई जगत को जोड़ने का कार्य किया. वे केवल पोप नहीं, बल्कि एक प्रेरणा स्रोत बन गए थे.

यह भी पढ़ें : पोप फ्रांसिस का उत्तराधिकारी कौन? इन नामों पर हो रही चर्चा, जानें किसकी दावेदारी मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget