एक्सप्लोरर

Wagner Group: वैगनर ग्रुप के लड़ाकों को देख दहशत में है पोलैंड, प्रधानमंत्री ने जताई हमले की आशंका

Wagner Group On Polish Border: पोलिश प्रधानमंत्री मैटिअस्ज़ मोराविएकी ने कहा कि बेलारूस में रूस से जुड़े वैगनर समूह के 100 से अधिक सैनिक पोलैंड के साथ सीमा के करीब चले आये हैं.

Wagner Group: वैगनर समूह के लड़ाके पोलैंड के लिए मुसीबत बने हुए हैं. पोलिश प्रधानमंत्री मैटिअस्ज़ मोराविएकी ने खुद इस बात को स्वीकार किया है. उन्होंने शनिवार को कहा कि बेलारूस में रूस से जुड़े वैगनर समूह के 100 से अधिक सैनिक पोलैंड के साथ सीमा के करीब चले आये हैं. 

एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मैटिअस्ज़ मोराविएकी ने कहा कि वैगनर समूह के सैनिक सुवालकी गैप के करीब चले आये थे, जो बेलारूस और कलिनिनग्राद के बीच स्थित पोलिश क्षेत्र का एक रणनीतिक विस्तार है. पीएम ने खुद माना है कि इसके चलते पोलैंड के लिए खतरा बढ़ रहा है. बता दें कि पोलैंड की सरकार ने रूस और बेलारूस पर यूरोपीय संघ के देशों को अस्थिर करने के लिए प्रवासियों का उपयोग करने का आरोप लगाया है. 

पोलैंड पर हो सकता है हमला 

पोलिश प्रधानमंत्री मैटिअस्ज़ मोराविएकी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब स्थिति और भी खतरनाक हो गई है. उन्होंने आगे कहा कि यह निश्चित रूप से पोलिश क्षेत्र पर एक और हाइब्रिड हमले की दिशा में एक कदम है. बता दें कि पोलैंड सीमा से कुछ ही दूरी पर वैगनर लड़ाके बेलारूसी सैनिकों को लड़ाई का प्रशिक्षण दे रहे हैं. बता दें कि फरवरी 2022 से छिड़े युद्ध में पोलैंड यूक्रेन का बड़ा सहयोगी बनकर सामने आया. इतना ही नहीं, यूक्रेन से भागकर गए हजारों लोग अभी भी पोलैंड में रह रहे हैं. सीमा के पास वैगनर लड़ाकों और बेलारूसी सैनिकों की गतिविधियां देखते हुए पोलैंड ने हाल ही में अपने क्षेत्र में एक हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की है. 

लुकाशेंको भी दे चुके हैं चेतावनी 

गौरतलब है कि इससे पहले बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने कहा था कि बेलारूस में मौजूद वैगनर लड़ाके वर्साय (पोलैंड की राजधानी) की तरफ बढ़ना चाहते हैं. शुक्रवार को लिथुआनिया के एक आंतरिक मंत्री ने वैगनर समूह की मौजूदगी पर चिंता जताते हुए कहा कि बेलारूस के साथ लगे सीमा को बंद करने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है. क्योंकि कि वैगनर ग्रुप के सैनिक बेलारूस की सीमाओं को पार करने की कोशिश कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Benjamin Netanyahu: इजराइल में पारित हुआ न्यायिक शक्तियों को सीमित करने वाला बिल, विरोध में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget