एक्सप्लोरर

PoK चुनाव में भारत और पीएम मोदी पर हमले कर वोट जुटाने की होड़

रविवार को पीओके के मीरपुर समेत दूसरे इलाके में कई चुनावी रैलियों के दौरान पाक के पीएम इमरान खान ने भारत के प्रधानमंत्री का नाम खूब उछाला. इसके साथ ही इमरान ने फिर से कश्मीर का राग अलापा.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में इन दिनों सियासत गर्म है. एक तरफ पाकिस्तान में जहां पीओके को बाकायदा सूबा बनाए जाने को लेकर घमासान मचा है. वहीं 25 जुलाई को पीओके में होने वाले बहाने इमरान खान सरकार अपने बयानों के सहारे भारत और पीएम मोदी के खिलाफ तीखी बयानबाज़ी भी कर रही है तो साथ ही जम्मू-कश्मीर इलाके में तनाव बढ़ाने की कोशिश में भी जुटी है.

रविवार को पीओके के मीरपुर समेत अन्य इलाकों में हुई चुनाव प्रचार रैलियों के दौरान पाक पीएम इमरान खान ने भारतीय पीएम का नाम खूब उछाला. इतना ही नहीं इमरान खान ने कहा कि सरहद के दूसरी तरफ मौजूद भारत का विरोध कर रहे लोगों को वो सलाम करते हैं. इतना ही नहीं इमरान ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि भारत से जम्मू-कश्मीर हासिल कर के रहेंगे.

भारत में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले पर खम्बा नोचते नज़र आए इमरान ने मीरपुर की चुनावी रैली में कहा कि कश्मीर में बाहर के लोगों को लाकर भारत डेमोग्राफी बदलने की कोशिश हो रही है जो जेनेवा समझौते के खिलाफ है. उन्होंने भारत के खिलाफ कश्मीर मामले को लेकर हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर आवाज़ उठाने की बात कही.

हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है जब इमरान खान इस तरह की बात करते नज़र आए हैं. अगस्त 2019 से लेकर अब तक इमरान खान और उनके मंत्री दुनिया के अनेक अंतरराष्ट्रीय आयोजनों और बैठकों में कश्मीर राग अलापते नज़र आए. लेकिन नतीजे में उनके हाथ कोई खास कामयाबी नहीं मिल सकी. न ही बड़ा अंतरराष्ट्रीय समर्थन मिल सका.

वैसे पीओके के चुनाव में भारत के खिलाफ ज़हर उगलने वालों में पीएम इमरान खान और उनकी पार्टी ही नहीं है. बल्कि पीओके में सत्तारूढ़ पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष और पूर्व पीएम नवाज़ शरीफ़ की बेटी मरियम नवाज़ भी शामिल हैं. सोमवार को कहूटा में अपने कैम्पेन के आखिरी दिन एलओसी के करीब रैली की. रैली के दौरान पीएमएल-एन के नेता जहां "पाक फौज करेगी दिल्ली तक मौज" जैसे नारे लगाते रहे. वहीं मरियम भी यही कहती रही कि कश्मीर आज़ादी लेकर रहेगा.

इतना ही नहीं सियासी रस्साकशी कथित आज़ाद जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का सूबा बनाए जाने पर भी चल रही है. जहां अंदरखाने सीपीईसी में अपने निवेश और सुरक्षा चिंताओं से परेशान चीन दबाव बना रहा है कि इमरान सरकार एजेके को पाकिस्तान का सूबा बनाए. पाकिस्तान की पीटीआई सरकार जहाँ कश्मीर चुनाव तक इस मामले पर चुप्पी साधे हुए है. वहीं पीएमएल-एन समेत विपक्षी दल इमरान सरकार पर कश्मीर मुद्दे को लेकर के नाकामी का आरोप लगा रहे हैं.

पीओके में हो रहा चुनाव सियासी तौर पर खासा अहम है. तारीखी लिहाज से देखें तो पीओके में सूबाई सरकार अक्सर उसी पार्टी की होती है जिसकी सरकार इस्लामाबाद में बैठती है. लेकिन अबकी बार विपक्ष के तीखे हमले इमरान खान और उनकी पीटीआई के लिए चुनौती मुश्किल बना रहे हैं.

Pegasus Spying: संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में कहा- लीक डेटा का जासूसी से कोई लेना देना नहीं, आरोप गलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट
PoK में बहिष्कार के बीच बाग-हवेली की चार सीटों पर मतदान, कई बूथों पर नहीं पड़ा एक भी वोट

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget