एक्सप्लोरर

US Tarrif On India: ट्रंप ने कर दिया बड़ा खेल! पीएम मोदी संग मीटिंग में क्या टैरिफ पर भारत को कुछ मिला, जानें

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने का बड़ा फैसला लिया. जानें कैसे यह कदम भारत-अमेरिका के व्यापार संबंधों पर प्रभाव डालेगा और अमेरिकी महंगाई को बढ़ाएगा.

US Tarrif On India: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के 2 दिवसीय दौरे पर है, जहां उन्होंने गुरुवार (13 फरवरी) को राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात की. इस मुलाकात पर पूरी दुनिया के नजरें टिकी हुई थी. हालांकि, सबको उम्मीद थी कि टैरिफ जैसे गंभीर मुद्दे पर बात बनेगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात से कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टैरिफ लगाने का बड़ा ऐलान कर दिया था. ट्रंप ने इस आदेश पर हस्ताक्षर भी किए. उन्होंने कहा कि ये टैरिफ अमेरिका के मित्र और दुश्मन दोनों देशों पर लागू होगा. उन्होंने यह कदम व्यापार में निष्पक्षता लाने के लिए उठाया है, जिससे अमेरिकी उत्पादों को बेहतर प्रतिस्पर्धा मिलेगी.

विशेषज्ञों के अनुसार, ट्रंप के इस फैसले का सबसे अधिक असर भारत पर पड़ेगा. अमेरिका के कई अन्य व्यापारिक साझेदारों की तुलना में भारत इस टैरिफ से ज्यादा प्रभावित होगा. ट्रंप की इस घोषणा से भारत और अमेरिका के व्यापारिक संबंधों में नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं, खासकर तब जब पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा की. 

पारस्परिक टैरिफ नीति क्या है?
ओवल ऑफिस में ट्रंप ने अपने बयान में कहा, "मैंने निष्पक्षता के लिए पारस्परिक शुल्क लगाने का फैसला किया है. इसका मतलब है कि जो भी देश अमेरिका पर शुल्क लगाते हैं, हम भी उन पर वही टैरिफ लगाएंगे." ट्रंप ने खास तौर पर भारत का नाम लेते हुए कहा कि भारत दुनिया के अन्य देशों की तुलना में ज्यादा टैरिफ लगाता है, इसलिए अमेरिका ने भारत पर भी टैरिफ लगाने का निर्णय लिया है.

भारत पर ट्रंप की आलोचना
ट्रंप ने पहले भी भारत की ओर से अमेरिकी उत्पादों, खासकर हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल पर ज्यादा टैरिफ लगाने की आलोचना की थी. हालांकि, इस महीने की शुरुआत में भारत ने कुछ अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ कम करने की घोषणा की थी, लेकिन ट्रंप इसे पर्याप्त नहीं मानते. उनका कहना है कि भारत के टैरिफ अभी भी बहुत ऊंचे हैं और उन्हें संतुलित करने की जरूरत है.

अमेरिका में महंगाई का असर
टैरिफ की वजह से अमेरिकी उपभोक्ताओं को महंगाई का सामना करना पड़ सकता है. ट्रंप ने खुद यह स्वीकार किया कि इस कदम से अमेरिकी बाजार में कीमतें बढ़ सकती हैं, लेकिन उन्होंने भरोसा जताया कि दीर्घकालिक रूप में कीमतों में कमी आएगी और यह फैसला आखिरकार अमेरिकी उद्योगों के लिए फायदेमंद होगा.

भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर असर
यह टैरिफ नीति अमेरिका-भारत के व्यापार संबंधों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है. भारत अमेरिका का एक प्रमुख व्यापारिक साझेदार है और इस टैरिफ से दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों में खटास आ सकती है. 

ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit: रूस-युक्रेन युद्ध एक दिन में हो जाएगा खत्म! जानें इसको लेकर पीएम मोदी और ट्रंप ने क्या कुछ कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget