एक्सप्लोरर

‘सीमा पर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत’, अमेरिका से पीएम मोदी की पाकिस्तान को दो टूक

PM Modi On Terrorism: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि आतंकवाद भारत और अमेरिका का साझा दुश्मन है. उन्होंने 2008 में मुंबई में हुए 26/11 हमलों के आरोपी को निर्वासित करने का वादा किया.

PM Modi Attack On Pakistan: अमेरिका के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्हाट हाउस से आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को निशाने पर लिया. शुक्रवार (14 फरवरी, 2025) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी ने आतंकवाद को लेकर दो टूक कहा कि इसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जरूरत है. इतना ही नहीं 26/11 हमले के दोषी आतंकवादी तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण का निर्णय भी लिया गया.  

व्हाइट हाउस में पीएम मोदी ने कहा, ‘आतंक से लड़ने पर हम सहयोग करेंगे. सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जरूरत है. 26/11 के आतंकवादी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का निर्णय लेने पर राष्ट्रपति ट्रंप का आभारी हूं. हमारी अदालतें उसे न्याय के कटघरे में लाएंगी.’

दोनों देशों के बीच पार्टनरशिप को लेकर क्या बोले पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, 'हम मानते हैं कि भारत और अमेरिका का साथ और सहयोग एक बेहतर विश्व को शेप कर सकता है. अमेरिका के लोग राष्ट्रपति ट्रंप के मोटो, Make America Great Again, यानी 'MAGA' से परिचित हैं. भारत के लोग भी विरासत और विकास की पटरी पर विकसित भारत 2047 के दृढ़ संकल्प को लेकर तेज गति शक्ति से विकास की ओर अग्रसर हैं. अमेरिका की भाषा में कहूं तो विकसित भारत का मतलब Make India Great Again, यानी 'MIGA' है. जब अमेरिका और भारत साथ मिलकर काम करते हैं, यानि 'MAGA' और 'MIGA', तब बन जाता है- 'MEGA Partnership for prosperity.' और यही मेगा स्पिरिट हमारे लक्ष्यों को नया स्केल और स्कोप देती है.'

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को भारत आने का दिया निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत के लोग आज भी आपकी (राष्ट्रपति ट्रंप) 2020 की यात्रा को याद करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि आप उनसे फिर मिलेंगे. भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से मैं आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूं."

ये भी पढ़ें: 'पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त', व्यापार, चीन समेत कई मुद्दों पर बोले ट्रंप| 10 अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget