एक्सप्लोरर

जर्मनी में दिए इंटरव्यू में बोले मोदी, 'आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करे यूरोप'

बर्लिन: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने का कहना है कि विश्व के लिए आतंकवाद सबसे गंभीर चुनौती है. पीएम मोदी ने इस बुराई से निपटने के लिए यूरोप से संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में एक प्रभावी वैश्विक भूमिका निभाने की अपील की है.

चार देशों की यात्रा पर हैं पीएम मोदी

आपको बता दें कि मोदी ने अपनी चार देशों जर्मनी, स्पेन, रूस और फ्रांस की छह दिन की यात्रा के दौरन जर्मनी में यह बात कही. जर्मन अखबार ‘हांदेलस्ब्लात’ को दिए इंटरव्यू में मोदी ने कहा, ‘‘आतंकवाद से यूरोप बुरी तरह प्रभावित हुआ है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमारे मुताबिक, आतंकवाद सबसे गंभीर चुनौती है, जिसका मानवता सामना कर रही है.

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यूरोप को इस बुराई से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की अगुवाई में एक प्रभावी प्रतिक्रिया विकसित करने की जरूरत है. मोदी की यह टिप्पणी काफी मायने रखती है क्योंकि यह जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और स्वीडन जैसे यूरोपीय देशों में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर आई है.

ब्रिटेन के मैनचेस्टर में हाल ही में एक कंसर्ट में हुए आतंकी हमले ने यूरोप को दहला कर रख दिया है, जहां एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट कर उड़ा दिया. इस हमले में 22 लोग मारे गए थे.

वैश्विक अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए खुली रहे

देश के प्रमुख बिजनेस अखबार से बात करते हुए मोदी ने अर्थव्यवस्था की दिशा में बढ़ाए जाने वाले कदमों के खिलाफ भी चेतावनी दी. उन्होंने यूरोप से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए खुली रहे और निवेश तथा लोगों का मुक्त प्रवाह हो. मोदी ने कहा, ‘‘संरक्षणवादियों और दुनिया में प्रवासी विरोधी भावनाओं के बारे में हमारी चिंताएं हैं. हमें उम्मीद है कि उनका समाधान कर लिया जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम एक ऐसी दुनिया में रहते हैं जो आपस में जुड़ी हुई है. सीमाओं के आर - पार वस्तुओं, पूंजी और लोगों का आवागमन हमारी सामूहिक प्रगति के लिए तथा वैश्विकरण के फायदों को साकार करने के लिए जरूरी है.’’

'दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं' में शामिल है जर्मनी

मोदी ने जर्मनी के लिए भारत की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि यह 'सबसे खुली' और 'दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं' में शामिल है. प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में सुधार भी अपील की, ताकि आज के समय की वैश्विक वास्तविकताएं प्रदर्शित हो सके. उन्होंने कहा, ‘‘भारत कुछ समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार की मांग कर रहा है. सुरक्षा परिषद का विस्तार करने की फौरन जरूरत है.’’ उन्होंने कहा कि विस्तारित सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के लिए भारत के पास सभी विशेषताएं हैं.

पीएम मोदी ने दिया भारत-जर्मनी संबंधों पर जोर

मोदी ने भारत-जर्मनी संबंध पर कहा कि जर्मनी को भारत मेक इन इंडिया, कौशल भारत, स्टार्ट अप इंडिया, स्वच्छ भारत और स्मार्ट सिटी के राष्ट्रीय महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों में एक अहम साझेदार के तौर पर देखता है. यूरोपीय संघ और ब्रिटेन के ईयू से निकलने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘यूरोपीय संघ वैश्विक स्तर पर एक अहम भूमिका निभाता है. इसकी स्थिरता का शांति एवं सुरक्षा सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर एक महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है. ’’ उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और ईयू, दोनों के साथ भारत अपने मजबूत और बहुआयामी संबंध को अहमियत देता है तथा यह दोनों रणनीतिक साझेदारों के साथ अपने संबंध मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. ‘‘हम इस रूख को जारी रखेंगे.’’

पीएम ने जर्मनी की यात्रा को बताया नए अध्याय की शरुआत

अखबार ने दावा किया है कि भारत और चीन में जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल एक साझेदारी की संभावना देखती हैं जो जलवायु परिवर्तन को रोकने में और मुक्त व्यापार को प्रोत्साहित करने में मदद करेगा. प्रधानमंत्री की जर्मन यात्रा को दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय बताया गया है.

मोदी ने अपनी यात्रा की पूर्व संध्या पर एक फेसबुक पोस्ट में कहा था, ‘‘मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि यह यात्रा जर्मनी के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों में एक नया अध्याय खोलेगी और हमारी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी.’’ भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश करने वाले देशों के मामले में जर्मनी सातवां सबसे बड़ा निवेशक है. भारत में कुल 1800 जर्मन कंपनियां संचालित हो रही हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget