एक्सप्लोरर

PM Modi in Austria: पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे ऑस्ट्रिया, इन मुद्दों पर होगी महत्वूर्ण चर्चा

PM Modi in Austria: पीएम मोदी दो दिवसीय यात्रा पर ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना पहुंचे हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौतों समेत कई जियो पॉलिटिक्स मुद्दों पर चर्चा होनी है. 

PM Modi in Austria: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद दो दिवसीय ऑस्ट्रिया दौरे पर हैं. पीएम मोदी की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पिछले 40 साल में भारत की तरफ से कोई भी प्रधानमंत्री ऑस्ट्रिया नहीं गया. चार दशक बाद भारतीय प्रधानमंत्री का ऑस्ट्रिया दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरा होने का जश्न मना रहे हैं. रूस की दो दिवसीय यात्रा के बाद पीएम मोदी ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना पहुंचे हैं. इस यात्रा के दौरान दोनों देश अपने राजनयिक संबंधों को मजबूत करने और जियो पॉलिटिक्स के लिए जरूरी मुद्दों पर चर्चा करेंगे. 

पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर ऑस्ट्रिया के चांसलर पहले ही ट्वीट करके उत्साह जता चुके हैं. उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, 'मैं अगले सप्ताह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के प्रधानमंत्रा का विएना में स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं. यह यात्रा विएना के लिए गौरव की बात हैं क्योंकि 40 साल बाद भारत के प्रधानमंत्री का पहला दौरा है. यह यात्रा मील का पत्थर जैसे है, क्योंकि राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरा होने का हम जश्न मना रहे हैं. हमें अपने द्विपक्षीय संबंधों को गहरा करने और कई भू-राजनीतिक विषयों पर चर्चा करने का अवसर मिलेगा.'

मोदी की इन मुद्दों पर होगी चर्चा
ऑस्ट्रियाई चांसलर के इस पोस्ट का पीएम मोदी भी जवाब दे चुके हैं, उन्होंने लिखा, 'धन्यवाद, चांसलर कार्ल नेहमर! इस ऐतिहासिक अवसर का जश्न मनाने के लिए ऑस्ट्रिया का दौरा वास्तव में गौरव की बात है. हम दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने और सहयोग के नए रास्ते पर चर्चा को लेकर उत्साहित हैं.' पीएम मोदी की यह पहली ऑस्ट्रिया यात्रा है, हालांकि इससे पहले मोदी ऑस्ट्रियाई चांसलर से मिल चुके हैं. 

पीएम मोदी की इन लोगों से होगी मुलाकात
पीएम मोदी ऑस्ट्रिया में वहां के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंग. इसके अलावा चांसलर कार्ल नेहमर से पीएम मोदी प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे. पीएम मोदी इस दौरान भारतीय प्रवासियों से भी मुलाकात करेंगे, इसके अलावा विएना और भारत के व्यापारियों से भी मिलेंगे. मोदी की इस यात्रा से भारत और विएना के संबंध और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है. 

भारत के लिए ऑस्ट्रिया क्यों महत्वपूर्ण?
पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा, ऑस्ट्रिया मध्य यूरोप का एक प्रमुख देश है. यह देश बुनियादी ढांचा, ऊर्जा, उच्च प्रौद्योगिकी, स्टार्ट-अप, मीडिया और मनोरंजन जैसे क्षेत्रों में सहयोग के बेहतरीन अवसर देता है. क्वात्रा ने कहा ऑस्ट्रिया में अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO), ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC), और यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन का मुख्यालय है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2023 में भारत और ऑस्ट्रिया के बीच 2.93 बिलियन डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ है. 

यह भी पढ़ेंः Russia-Ukraine War: PM मोदी के बम, बंदूक और गोलियों वाले बयान पर पुतिन ने दिया जवाब, रूस-यूक्रेन युद्ध पर क्या कह दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
तिब्बत भूकंप: 4 घंटे में 13 झटके, 7,5,4 रिक्टर पैमाने से डरे लोग
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
US-इजरायल का ईरान पर बड़े हमले का प्लान, तेहरान बोला- 'फादर ऑफ ऑल बॉम्ब' से देंगे तबाही का जवाब
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget