एक्सप्लोरर

इथियोपिया की संसद में PM मोदी का संबोधन, बोले- '140 करोड़ लोगों की दोस्ती का संदेश लाया हूं... '

PM Modi Tour: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथोपिया की संसद में संबोधन दे रहे हैं. यहां PM मोदी ने कहा कि भारत और इथियोपिया की सांस्कृतिक विरासत एक जैसी है. दोनों देशों की दोस्ती बहुत पुरानी है.

17 दिसंबर 2025 यानी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इथोपिया की संसद में भाषण दे रहे हैं. यह दुनिया की 18वीं संसद है, जहां PM मोदी स्पीच दे रहे हैं. PM मोदी ने सर्वोच्च सम्मान के लिए सबका आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, 'ये सम्मान मेरा नहीं, पूरे भारत का है.'

PM मोदी ने इथियोपिया संसद में पहलगाम हमले की भी निंदा की.

इथियोपिया 'लैंड ऑफ लायंस' है

PM मोदी ने इथियोपिया को 'लैंड ऑफ लायंस' कहा और बताया कि उनकी होम स्टेट गुजरात भी शेरों का घर है, इसलिए उन्हें यहां घर जैसा लग रहा है. भारत के 140 करोड़ लोगों की ओर से उन्होंने दोस्ती, सद्भावना और भाईचारे की शुभकामनाएं दीं. इस महान इमारत को लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां लोगों की इच्छा राज्य की नीति बनती है.

PM मोदी ने भारत और इथियोपिया की दोस्ती पर कहा, 'हमारी सांस्कृति विरासत एक जैसी है. लोकतंत्र के मंदिर में आना मेरे लिए गर्व की बात है. मैं 140 करोड़ लोगों का संदेश लाया हूं.'

वंदे मातरम और इथियोपिया के गान में मां की बात

PM मोदी ने कहा, 'भारत का राष्ट्रगीत वंदे मातरम और इथियोपिया का गान दोनों मां की बात करते हैं. चाहे हम अदीस अबाबा में रहें या अयोध्या में रहें, राजनीति और सीमाओं से परे हमारी सभ्यताओं की एक साझा जड़ें हैं, जो सभ्यताओं के बीच पुल बनाती हैं और हमारे रिश्तों को नए युग में ले जा रही हैं.'

PM मोदी ने सर्वोच्च सम्मान मिलने पर धन्यवाद दिया

इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान 'निशान ऑफ इथियोपिया' से सम्मानित होने पर उन्होंने धन्यवाद दिया और इसे भारत के लोगों की ओर से स्वीकार किया. PM मोदी ने कहा, 'इथियोपिया आज ऊंचाई पर खड़ा है क्योंकि उसकी जड़ें गहरी हैं और वह भविष्य को खुले दिल से स्वीकार करता है. भारत भी प्राचीन सभ्यता है जो सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास के मंत्र के साथ भविष्य की ओर बढ़ रहा है.' 

PM मोदी को मिला था ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’

PM मोदी को इथियोपिया ने मंगलवार को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया था. वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं. इस मौके पर उन्होंने ने कहा था कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है. इससे पहले PM मोदी का इथियोपिया का नेशलन पैलेस में PM अबी अहमद अली ने औपचारिक स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना बंद करो', होर्मुज में हुए हमले में भारतीय की मौत के बाद भारत ने जारी किया बयान
'कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाना बंद करो', होर्मुज में हुए हमले में भारतीय की मौत के बाद भारत ने जारी किया बयान
हॉर्मुज में दो जहाजों के बीच भीषण टक्कर, 'बल्क कैरियर' के उड़े परखच्चे, ईरान ने बचाई क्रू के 23 लोगों की जान
हॉर्मुज में दो जहाजों के बीच भीषण टक्कर, 'बल्क कैरियर' के उड़े परखच्चे, ईरान ने बचाई क्रू के 23 लोगों की जान
लश्कर के सरगना आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ भारत ने निकाला गैर जमानती वारंट, अब इस कोर्ट में चलेगा केस
लश्कर के सरगना आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ भारत ने निकाला गैर जमानती वारंट, अब इस कोर्ट में चलेगा केस
मोसाद का ऑपरेशन ईरान, अमहदीनेजाद को बनाया था मोहरा, तेहरान की सत्ता सौंपने की थी तैयारी, फिर क्या हुआ
मोसाद का ऑपरेशन ईरान, अमहदीनेजाद को बनाया था मोहरा, तेहरान की सत्ता सौंपने की थी तैयारी, फिर क्या हुआ

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
मुकदमे का फैसला अपने पक्ष में कराने के लिए जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’, महिला गिरफ्तार
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget