एक्सप्लोरर

एलन मस्क- विवेक रामास्वामी से मुलाकात, ट्रंप संग डिनर, टैरिफ-इमीग्रेशन समेत इन मुद्दों पर हो सकती है बात

PM Modi Visit to US : डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनके और पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात होगी. इजरायल, जापान, जॉर्डन के बाद भारतीय पीएम से मिलना वैश्विक स्तर पर भारत की साख को दिखाता है.

PM Modi America Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी दौरे पर हैं. इस दौरान पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज देर रात द्विपक्षीय मुलाकात होगी. यह मुलाकात व्हाइट हाउस में भारतीय समय के मुताबिक रात 2:30 बजे होगी. इसके अलावा डेलीगेशन लेवल पर भी बातचीत होगी और दोनों नेता प्रेस स्टेटमेंट भी देंगे. वहीं, व्हाइट हाउस में ट्रंप ने पीएम मोदी के सम्मान में डिनर का भी आयोजन किया है.

पीएम मोदी की ट्रंप की मुलाकात दिखा रहा भारत की साख

डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में उनके और पीएम मोदी की यह पहली मुलाकात होगी. पीएम मोदी उन चुनिंदा विश्व नेताओं में से एक हैं, जिनसे ट्रंप ने सबसे पहले मुलाकात की है. इजरायल, जापान, जॉर्डन के बाद भारत के प्रधानमंत्री से ट्रंप का मिलना, यह दिखाता है कि वैश्विक स्तर पर भारत की साख का लोहा पूरी दुनिया मानती है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौर के दौरान वाशिंगटन डीसी में ब्लेयर हाउस में रूक रहे हैं. ब्लेयर हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति के मेहमानों का अतिथि गृह है. दुनिया के बड़े नेता यहाँ पर रूकते है, यह गेस्ट हाउस व्हाइट हाउस से भी बड़ा माना जाता है.

आपसी हितों का ध्यान रखकर होगी बातचीत

डोनाल्ड ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में अमेरिकी फर्स्ट की नीति को आगे बढ़ा रहे हैं तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले कार्यकाल से ही भारत प्रथम नीति पर काम कर रहे हैं. इसलिए दोनों ही नेताओं के बीच बातचीत बराबरी की होगी और दोनों ही देशों के आपसी हितों को ख्याल में रखकर बातचीत होगी.

2014 में मोदी जब से भारत के प्रधानमंत्री बने हैं, उसके बाद से अमेरिकी में कई राष्ट्रपति का दौर देख चुके हैं. खास बात यह है कि मोदी के संबंध अमेरिका के सभी राष्ट्रपति से अच्छे रहे हैं. बराक ओबामा, डोनाल्ड ट्रंप (पहला कार्यकाल), जो बाइडेन और अब एक बार फिर से ट्रंप. मोदी ने हमेशा से भारत के हित को आगे रखकर अमेरिका नीति तय की है.

कुछ प्रमुख मुद्दे जिन पर दोनों नेताओं की बातचीत संभावित है-

  1. भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंध
  2. India Middle East Europe Economic Connectivity Corridor
  3. QUAD
  4. रक्षा सहयोग
  5. सुरक्षा सहयोग
  6. काउंटर टेररिज्म सहयोग
  7. काउंटर नार्कोटिक्स सहयोग
  8. साइबर सुरक्षा सहयोग
  9. व्यापार और आर्थिक संबंध
  10. रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी
  11. क्लाइमेट और क्लीन एनर्जी एजेंडा 2030
  12. विज्ञान और तकनीक
  13. अंतरिक्ष सहयोग
  14. स्वास्थ्य सहयोग
  15. शिक्षा और सांस्कृतिक सहयोग
  16. सिविल न्यूक्लियर सहयोग
  17. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  18. वीजा से संबंधित मुद्दे
  19. वैश्विक मुद्दों पर बातचीत जैसे- रूस यूक्रेन युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान, इजरायल-हमास विवाद का पटाक्षेप, क़ानून आधारित अंतराष्ट्रीय व्यवस्था, ग्लोबल साउथ के देशों पर बातचीत

 

अमेरिका में लगभग 5.4 मिलियन भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिसमें 2.07 मिलियन NRI भी शामिल हैं. भारतीय मूल के लोगों का अमेरिकी अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान रहता है.

कब-कब अमेरिकी यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?

  • 25 सितंबर से 1 अक्टूबर, 2014
  • सितंबर, 2015
  • अप्रैल, 2016
  • जून, 2016
  • जून, 2017
  • 21-28 सितंबर, 2019
  • 22-26 सितंबर, 2021
  • 20-25 जून, 2023
  • 21-24 सितंबर, 2024

 

प्रधानमंत्री मोदी का यह 10वां अमेरिकी दौरा होगा. इस बात की भी संभावना है कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भारत आने का न्योता देंगे. इसी साल भारत क्वाड शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है. जिसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता शामिल होंगे.

साल 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हैं. संसद भवन, भारतीय राजनीति, विदेश नीति और ग्राउंड रिपोर्ट पर फोकस. उत्तर प्रदेश की सियासत पर पैनी नज़र रखते हैं. इजराइल-ईरान युद्ध, इजराइल-हमास युद्ध, चीन-ताइवान तनाव, तुर्किए भूकंप ग्राउंड ज़ीरो से कवर चुके हैं. इजराइल वॉर डायरी पुस्तक के लेखक भी हैं. यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर यूपी चुनाव का विशाल विश्लेषण नाम से एक विशेष कार्यक्रम भी होस्ट करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget