एक्सप्लोरर

G7 Summit in Italy : कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का इटली में होगा पीएम मोदी से सामना, जानें क्या है प्लान?

G7 Summit in Italy : इटली में हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो आमने-सामने होंगे. प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार यानी आज इटली पहुंचेंगे

G7 Summit in Italy : इटली में हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो आमने-सामने होंगे. खबर है कि शुक्रवार को दोनों नेता मुलाकात कर सकते हैं. भारत सरकार ने कहा, कनाडा के साथ मुख्य चिंता भारत के खिलाफ हिंसा और उग्रवाद का समर्थन करने वाले व्यक्तियों को मंच देना है. प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार यानी आज इटली पहुंचेंगे.

यहां वह आर्थिक रूप से उन्नत देशों के शिखर सम्मेलन में लगातार 5वीं बार भाग लेंगे.विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि भारत ने कनाडा के सामने कई बार गंभीर चिंताएं व्यक्त की हैं, भारत विरोधी तत्वों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने का आग्रह किया है, लेकिन कनाडा ने कुछ नहीं किया. क्वात्रा ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत और कनाडा के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बारे में पूछे जाने पर यह प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा वह राजनीतिक स्थान है, जो कनाडा भारत विरोधी तत्वों को प्रदान करता है, जो उग्रवाद और हिंसा की वकालत करते हैं. हमने बार-बार अपनी चिंताओं से उन्हें अवगत कराया है और हम उनसे सख्त कार्रवाई की उम्मीद करते हैं.

शुक्रवार को होगी दोनों नेताओं की मुलाकात
शुक्रवार को जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेता आमने-सामने होंगे. मोदी सरकार ने कहा है कि कनाडा के साथ भारत का मुख्य मुद्दा हिंसा और उग्रवाद होगा. पीएम मोदी के इटली दौरे से पहले भारत ने बुधवार को कहा कि कनाडा के साथ उसका मुख्य मुद्दा कट्टरपंथ और हिंसा की वकालत करने वाले भारत-विरोधी तत्वों को राजनीतिक जगह देने को लेकर होगा.

इसलिए बढ़ रहा तनाव
बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद लगातार कनाडा भारत पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाता आ रहा है, जबकि कई बार भारत इसका खंडन कर चुका है. जिसके बाद से दोनों देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए थे. नई दिल्ली ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया. अभी हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुतले के साथ भी कनाडा में रोड शो निकाला गया था, इसका भी भारत ने विरोध किया था. 

ये भी पढ़ें : PM Modi attend G7 summit : दो दिन के इटली दौरे पर आज रवाना होंगे PM मोदी, किन मुद्दों पर होगी चर्चा, क्या है महत्वपूर्ण जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget