एक्सप्लोरर

US Jet Crashes: सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना का लड़ाकू जेट हुआ हादसे का शिकार, पायलट की हुई दर्दनाक मौत

Plane Crashes In US: अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के सैन डिएगो में हुए विमान दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई है. एफ/ए-18 लड़ाकू जेट पायलट की मौत की पुष्टि हुई.

Plane Crashes News: अमेरिका में कैलिफोर्निया प्रांत के सैन डिएगो में अमेरिकी नौसेना का लड़ाकू विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार पायलट की दर्दनाक मृत्यु हो गई. यूनाइटेड स्टेट्स मरीन कॉर्प्स ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की पुष्टि की. बता दें कि बीते गुरुवार की रात (24 अगस्त) को सैन डिएगो के पास अमेरिकी नौसेना का विमान हादसे का शिकार हो गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार, जब विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उस वक्त इसमें केवल पायलट ही सवार था. 

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में एफ/ए-18 लड़ाकू जेट पायलट की मौत की पुष्टि की है. विज्ञप्ति में बताया गया है कि खोज और बचाव ने दल ने दुर्घटनास्थल से अमेरिकी मरीन कॉर्प्स पायलट का शव बरामद कर लिया है. उन्होंने दुर्घटना में मारे गये पायलट के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है. बता दें कि कैलिफोर्निया के मिरामार में मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन के पास एक सैन्य जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हड़कंप मच गया था.   

घंटों की खोज के बाद मृत मिला पायलट 

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी तट रक्षक और सैन डिएगो अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने घंटों की खोज के बाद पायलट को मृत हालत में पाया. बताते चलें कि विमान जहां हादसे का शिकार हुआ था, वह एक अमेरिकी सरकारी संपत्ति थी. हालांकि जमीन पर संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ. इस बात की पुष्टि खुद स्थानीय अधिकारियों ने की. हादसे के बाद सैन डिएगो में मरीन कॉर्प्स एयर स्टेशन मिरामार ने कहा कि मैकडॉनेल डगलस एफ/ए-18 हॉर्नेट विमान गुरुवार देर रात स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंच रही है, साथ ही हादसे की जांच के लिए एक खास टीम गठित की जा रही है. 

बता दें कि एफ/ए-18 हॉर्नेट देश का पहला हर मौसम में काम करने वाला लड़ाकू और हमलावर विमान है, और नेवल एयर सिस्टम्स कमांड के अनुसार इसे "मरीन कॉर्प्स सामरिक विमानन का वर्कहॉर्स" माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Pakistan Celebrate Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर खुश होकर इस पाकिस्तानी ने बांटी मिठाईयां, भारत को लेकर क्या कुछ देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका ही इकलौता दोस्त', जेडी वेंस की कमेंट पर भड़का इजरायल, नेतन्याहू ने भारत का नाम लेकर लगाई फटकार
'US ही इकलौता दोस्त', वेंस की कमेंट पर भड़का इजरायल, नेतन्याहू ने भारत का नाम लेकर लगाई फटकार
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ट्रंप के दबाव में 13 देश! खामेनेई के अंतिम संस्कार से बनाई दूरी, ईरान का दावा- 'अमेरिका की घटिया चाल'
ट्रंप के दबाव में 13 देश! खामेनेई के अंतिम संस्कार से बनाई दूरी, ईरान का दावा- US की घटिया चाल
कराची अग्निकांड में आरोपी 11 साल का नाबालिग, 72 लोगों की गई थी जान, चार्जशीट में हुआ खुलासा
कराची अग्निकांड में आरोपी 11 साल का नाबालिग, 72 लोगों की गई थी जान, चार्जशीट में हुआ खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget