एक्सप्लोरर

Philippines Floods: नए साल से पहले फिलीपींस में फिर बाढ़ ने मचाई तबाही, 25 की मौत, कई लापता

बारिश के कारण 24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिससे विभिन्न प्रांतों की 14 नगरपालिकाओं में से 9 इसके चपेट में थीं.

अमेरिका से फिलीपींस तक प्रकृति ने अपना सबसे खतरनाक रूप दिखा रखा है. जहां पूरी दुनिया नए साल के आगमन का इंतजार कर रही है तो वहीं फिलीपींस में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है. अब तक यहां बाढ़ से 25 लोगों की मौत हो गई है. वहीं लगभग 26 गायब बताए जा रहे हैं. किसानों का भी भारी नुकसान हुआ है. मनीला टाइम्स ने गुरुवार को राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन परिषद (NDRRMC) के हवाले से इस स्थिति की जानकारी दी.

कहां कितनी मौत

ANI के अनुसार, उत्तरी मिंडानाओ (Northern Mindanao) में 16 मौतें हुईं. बिकोल में 5, पूर्वी विसाया में 2 और ज़ाम्बोआंगा शहर में 2 लोगों की जान गई है. वहीं इस आपदा के दौरान अब तक 26 लोग गायब बताए जा रहे हैं. इस बाढ़ से 393,069 लोग प्रभावित हैं.

अधिकतर जो लोग गायब हुए हैं उनमें मछुआरे हैं. आपदा एजेंसी ने कहा कि कथित तौर पर लापता मछुआरे खराब मौसम से जुड़े खतरों के बावजूद समुद्र की ओर चले गए थे, जिसके बाद से उनका कोई अता-पता नहीं मिल रहा है. 

बारिश के कारण 24 दिसंबर को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं, जिससे विभिन्न प्रांतों की 14 नगरपालिकाओं में से 9 इसके चपेट में थीं.

कई सड़कें जलमग्न, अचानक फंसे लोग

लोकल मीडिया के अनुसार, मंगलवार को नदियों के अचानक उफनाने से बारह सड़कें जलमग्न हो गईं और प्रभावित क्षेत्र में 20 से अधिक स्थानों पर बिजली गुल हो गई. इन जगहों में बिजली अब भी बहाल नहीं हो सकी है. देश के मौसम ब्यूरो, फिलीपीन एटमॉस्फेरिक जियोफिजिकल एंड एस्ट्रोनॉमिकल सर्विसेज के अनुसार, भारी बारिश और उसके बाद फ्लैश फ्लड एक शियर लाइन के परिणामस्वरूप हुई- एक ऐसा क्षेत्र जहां गर्म और ठंडी हवाएं मिलती हैं और भारी वर्षा वाले बादलों का निर्माण करती हैं. वहां अचानक बाढ़ के हालात बनते हैं. प्रशासन (PAGASA) ने अभी कुछ क्षेत्रों में बारिश से भूस्खलन होने की आशंका भी जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजराइल US के लिए है 'पैरासाइट'! अराघची के कमेंट से अमेरिका में बढ़ेगी नाराजगी?
इजराइल US के लिए है 'पैरासाइट'! अराघची के कमेंट से अमेरिका में बढ़ेगी नाराजगी?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
Explained: सऊदी अरब में नजरुल और स्विटी की सजा पर अब तक क्या पता चला? माथे पर चुंबन या कुछ और...
सऊदी में नजरुल और स्विटी की सजा पर क्या पता चला? माथे पर चुंबन या कुछ और...
अमेरिका में जारी हुआ दीवाली को लेकर डाक टिकट, जानें क्या है इसमें खास
अमेरिका में जारी हुआ दीवाली को लेकर डाक टिकट, जानें क्या है इसमें खास

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
बिहार MLC चुनाव: शुरुआती 4 घंटे में कितना फीसद हुआ मतदान? आंकड़े जारी
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget