एक्सप्लोरर

दक्षिण चीन सागर विवाद: चीन को 'अपशब्द' कहने पर फिलिपीन्स के राजनयिक ने माफी मांगी

लोसीन ने ट्वीट किया- अगर वांग यी ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं तो उनकी भावनाएं आहत करने के लिए केवल उनसे माफी मांगता हूं.राष्ट्रपति रोड्रिगो दुअर्तेते ने 2016 में पद ग्रहण करने के बाद से चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए हैं

दक्षिण चीन सागर में फिलिपीन के दावे वाले क्षेत्र से बाहर निकलने की मांग करते हुए चीन के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले फिलिपीन के विदेश सचिव ने मंगलवार को माफी मांगी. उनकी इस टिप्पणी से फिलिपीन के राष्ट्रपति भी खफा हो गए.

 

विदेश सचिव तुओद्रो लोसीन जूनियर ने सोमवार को चीन के खिलाफ तब अपशब्द कहे, जब विदेश मंत्रालय ने घोषणा की कि गश्त कर रहे फिलिपीन तटरक्षक बल के पोत को चीन के तटरक्षक बल ने ‘‘बाधित किया, वहां खतरनाक तरीके से पोत का संचालन किया और रेडियो चुनौतियां’’ पेश कीं जिसका मंत्रालय ने विरोध किया है. साथ ही मंत्रालय ने कहा कि उसने 24- 25 अप्रैल को विवादित स्कारबॉरो शोआल में चीन के युद्धाभ्यास का भी विरोध किया है.

 

लोसीन ने चीन की तुलना ‘‘मूर्ख’’ से की जो ‘‘एक सुंदर व्यक्ति से मित्रता करने के लिए दबाव डाल रहा है.’’ लोसीन ने कहा कि वह केवल अपने चीनी समकक्ष वांग यी से माफी मांग रहे हैं, ताकि उनकी दोस्ती जारी रहे.

 

लोसीन ने ट्वीट किया, ‘‘अगर वांग यी ट्विटर पर फॉलो कर रहे हैं तो उनकी भावनाएं आहत करने के लिए केवल उनसे माफी मांगता हूं.’’ राष्ट्रपति रोड्रिगो दुअर्तेते ने 2016 में पद ग्रहण करने के बाद से चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए हैं और उन्होंने सोमवार की रात टेलीविजन पर अपने बयान में क्षोभ जताया.

 

दुअर्तेते ने कहा, ‘‘चीन के साथ हमारा संघर्ष है, सिर्फ इसलिए इसका यह मतलब नहीं है कि हम उसके खिलाफ अशिष्ट टिप्पणी करें और उसका अपमान करें. विगत में सहयोग करने और अब सहायता करने के लिए हमें चीन का धन्यवाद देना चाहिए.’’

ये भी पढ़ें: चीन ने भारत का सोशल मीडिया पर उड़ाया मजाक, तीखे विरोध के बाद आनन-फानन में डिलीट की पोस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget