एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान में डीजल 262, पेट्रोल 249 के पार, इमरान खान को याद कर लोग बोले- 'मिस यू माय प्राइम मिनिस्टर'

Pakistan Fuel Price: पाकिस्तान में तेल की कीमतों में ताजा बढ़ोतरी के बाद ट्विटर पर पेट्रोल-डीजल हैशटैग टॉप ट्रेंड में बना रहा. लोगों ने पुराने पीएम को याद करते हुए मौजूदा सरकार की जमकर आलोचना की.

Pakistan Petrol Diesel Price Hike: आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में इस समय हाहाकार मचा हुआ है. इसी बीच पाकिस्तान सरकार ने रविवार (29 जनवरी) को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने कहा कि दरों में वृद्धि तेल और गैस अधिकारियों की सिफारिशों के आधार पर की गई है. तेल की कीमतों में इस ताजा इजाफे के बाद पेट्रोल 249 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 262 रुपये 80 पैसे प्रति लीटर हो गया है.

इस फैसले के बाद पाकिस्तान की आवाम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. ट्विटर पर पाकिस्तान के लोग जहां मौजूदा सरकार की आलोचना कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को भी याद करते नजर आए हैं. 

लोग बोले- 'मिस यू माय प्राइम मिनिस्टर'

ट्विटर पर एक यूजर ने पूर्व पीएम इमरान खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "मिस यू माय प्राइम मिनिस्टर, आज पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तानियों को इमरान खान की कमी खल रही है. कप्तान ने पाकिस्तान को सही रास्ते पर ला दिया और सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन दुर्भाग्य से फिर आयातित और भ्रष्ट सरकार ने सत्ता संभाली." 

पूर्व प्रधानमंत्री को याद कर रहे लोग

एक यूजर ने इमरान खान के तेल के दाम कम करने की एक पुरानी न्यूज़ का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट किया, "तेरे जाने के बाद तेरी याद आई." एक अन्य यूजर ने भी इमरान खान की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "वंस अपॉन ए टाइम इन पाकिस्तान." एक और यूजर ने यहीं फोटो शेयर करते हुए लिखा, "पाकिस्तान का स्वर्णिम शासन." 

इमरान खान ने भी सरकार पर निशाना साधा

तेल की कीमत में बढ़ोतरी पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने भी सरकार पर निशाना साधा है. इमरान खान ने ट्वीट किया कि एक भ्रष्ट और अक्षम आयातित सरकार के हाथों अर्थव्यवस्था का कुप्रबंधन का ये हाल है कि उसने डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी की है. 

ये भी पढ़ें- 

Pakistan Boat Capsize: पाकिस्तान में पिकनिक पर गए छात्रों की नाव पलटी, 10 की मौत, कई अभी भी लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों को दिया निर्देश
सबसे पुराने अखबार हॉरेट्ज पर मानहानि केस करेंगे नेतन्याहू, वकीलों को दिया निर्देश
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची
'भारत के खिलाफ नहीं होने देंगे...', श्रीलंकाई राष्ट्रपति के बयान से पाक-चीन को मिर्ची

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget