एक्सप्लोरर

Pakistan Boat Capsize: पाकिस्तान में पिकनिक पर गए छात्रों की नाव पलटी, 10 की मौत, कई अभी भी लापता

Pakistan News: पुलिस अधिकारी ने बताया कि मदरसे के छात्र खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में टांडा डैम झील पर पिकनिक मनाने गए थे. अब तक बरामद सभी मृतकों की उम्र 11 से 13 साल के बीच है.

Pakistan Boat Capsize: पाकिस्तान में रविवार (29 जनवरी) को झील में एक नाव पलटने से एक मदरसे के कम से कम 10 छात्रों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम में एक झील में नौका पलटने से पिकनिक पर गए 10 छात्र डूब गए. खैबर पख्तूनख्वा (Khyber Pakhtunkhwa) प्रांत के एक मदरसे के बच्चे टांडा डैम में झील पर पिकनिक मनाने गए थे.

स्थानीय पुलिस अधिकारी किस्मत खान ने कहा कि नाव पर 25 छात्र सवार थे. छह को बचा लिया गया, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. मृत छात्रों की उम्र 11 से 13 के बीच है, नौ बच्चे लापता हैं. अधिकारी ने कहा कि बचावकर्मियों ने 10 शव बरामद किए हैं. 

ओवरलोडिंग के कारण नाव पलटी

उन्होंने कहा, "प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, ओवरलोडिंग के कारण नाव पलटी है." जिला पुलिस अधिकारी अब्दुल रऊफ कैसरानी बचाव कार्य की निगरानी के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. स्थानीय स्तर पर लाइफ-सेविंग गोताखोरों की कमी के कारण उन्हें प्रांतीय राजधानी पेशावर से बुलाया गया. इस दौरान स्थानीय लोग पानी से शवों को निकालने में अधिकारियों के साथ शामिल हुए. 

पाकिस्तानी सेना की बचाव टीम भी पहुंची

पाकिस्तानी सेना की बचाव टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं, जहां बचाव अभियान संचालित किया जा रहा. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कार्यवाहक मुख्यमंत्री आजम खां ने स्थानीय प्रशासन को प्रभावित परिवारों को आपात राहत मुहैया कराने का निर्देश दिया. 

एक बस हादसे में भी 42 लोगों की मौत

रविवार को ही पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक तेज रफ्तार यात्री बस के पुल के खंभे से टकराकर खाई में गिरने से उसमें सवार महिलाओं और बच्चों सहित 42 लोगों की मौत हो गई. पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस कम से कम 48 यात्रियों को लेकर प्रांतीय राजधानी क्वेटा से सिंध प्रांत की राजधानी और मुख्य शहर कराची जा रही थी. 

उन्होंने कहा कि ये बस पुल पर खंभे से टकरा गई और खाई में गिरने के बाद उसमें आग लग गई. ये दुर्घटना लासबेला इलाके में तेज गति के कारण हुई. उन्होंने बताया कि बस लासबेला के पास यू-टर्न लेते समय एक पुल के खंभे से टकराई थी. 

ये भी पढ़ें- 

पाकिस्तान के रावलपिंडी में हिंदुओं और ईसाइयों के घरों को तोड़ा गया, सामान सड़क पर फेंका- रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
BRICS को लेकर बौखलाया अमेरिका, कहा- '...लेकिन युद्ध उन्हें बांटता है'
BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, भारत की तारीफ कर बोला- 'डॉलर पर...'
BRICS रवाना होते ही ईरान ने ट्रंप को चिढ़ाया, जमकर की भारत की तारीफ
मां के निधन पर जेल से बाहर आए बांग्लादेश के चिन्मय दास, वीडियो वायरल
मां के निधन पर जेल से बाहर आए बांग्लादेश के चिन्मय दास, वीडियो वायरल
'मिस्टर सिंह' एड पर अमेरिका का यू-टर्न, क्या ट्रंप को सता रहा है ये डर?
'मिस्टर सिंह' एड पर अमेरिका का यू-टर्न, क्या ट्रंप को सता रहा है ये डर?

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, डोनाल्ड ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!
BRICS में भारत ने बताया अपना ट्रेड प्लान, ट्रंप की धमकियां होंगी बेअसर!
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
9/11 की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, 'भारत कई दशकों से...'
9/11 की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, 'भारत कई दशकों से...'
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का कब्जा, 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के आगे 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, बोला- 'नतीजे दिखाते हैं कि...'
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, जानें क्या कहा?
'मजबूरी में.. अशोक सिद्धार्थ पर और खुलासे करने वाली हैं मायावती? BSP चीफ का नया बयान
'मजबूरी में.. अशोक सिद्धार्थ पर और खुलासे करने वाली हैं मायावती? BSP चीफ का नया बयान
How To Store Tomatoes: सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
Embed widget