एक्सप्लोरर

पाकिस्‍तानी मस्जिद में 400 से ज्‍यादा नमाजियों के बीच खुद को उड़ा लेने वाले आत्मघाती हमलावर का सिर बरामद

पाकिस्‍तानी मस्जिद में 30 जनवरी को हुए बम विस्फोट से मरने वालों की संख्या आज बढ़कर 93 हो गई, जबकि घायलों की संख्‍या 221 बताई जा रही है. मलबे से शेष शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है.

Pakistan mosque blast: पाकिस्तान के पेशावर की मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले के दूसरे दिन भी बचाव कार्य चलता रहा. इस दौरान राहत एवं बचाव दल बम विस्फोट स्थल पर मलबे को हटाने और शवों की तलाश में जुटा रहा. अधिकारियों ने मंगलवार शाम को बताया कि उन्‍हें संदिग्ध आत्मघाती हमलावर का कटा हुआ सिर मिला है.

पाकिस्‍तानी अधिकारियों का मानना है कि जो सिर घटनास्‍थल से मिला है, वो उसी फिदायीन का है, जिसने पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी पेशावर शहर में उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में सोमवार को दोपहर की नमाज के दौरान नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में खुद को उड़ा लिया था. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि बम विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 93 हो गई, जबकि 221 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. अब भी मलबे से शेष शवों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है. 


पाकिस्‍तानी मस्जिद में 400 से ज्‍यादा नमाजियों के बीच खुद को उड़ा लेने वाले आत्मघाती हमलावर का सिर बरामद

बता दें कि पेशावर के पुलिस लाइन्स इलाके में मस्जिद के अंदर सोमवार की दोपहर करीब 1.40 बजे शक्तिशाली विस्फोट हुआ था. तब वहां नमाजी जोहर (दोपहर) की नमाज अदा कर रहे थे. नमाजियों में पुलिस, सेना और बम निरोधक दस्ते के कर्मी शामिल थे. अधिकारियों का कहना है कि उस दौरान नमाजियों की अग्रिम पंक्ति में मौजूद आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया, जिससे छत नमाजियों पर गिर गई और ब्‍लास्‍ट से कई लोगों के चिथड़े उड़ गए. 

राजधानी शहर के पुलिस अधिकारी (सीसीपीओ) मोहम्मद एजाज खान के मुताबिक, विस्फोट एक आत्मघाती हमलावर ने किया था. आज उसी संदिग्ध हमलावर का सिर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में घटनास्थल से बरामद किया गया है.

उमर खालिद का बदला लेने के लिए किया था हमला

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस हमले को तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के फिदायीन ने अंजाम दिया. टीटीपी ने एक बयान जारी करके कहा कि उसने अपने कमांडर उमर खालिद खुरासानी की हत्‍या का बदला लेने के लिए ये ब्लास्ट कराया. बता दें कि पाकिस्‍तानी सेना ने उक्त टीटीपी कमांडर को पिछले साल अगस्‍त में मार गिराया था.

यह भी पढ़ें: Peshawar Blast: भारत ने की पाकिस्तान में हुए भीषण आतंकी हमले की निंदा, जान गंवाने वालों का आंकड़ा 100 के करीब पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन, कहा- 'दिल्ली पुलिस जबरदस्ती...'
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
अमेरिका का MQ-9 ड्रोन तबाह, होर्मुज में तेल टैंकर पर अटैक... US ने लगातार 7वीं रात बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके
MQ-9 तबाह, तेल टैंकर पर अटैक... US ने 7वीं रात ईरान पर बरसाए बम, इराक से बहरीन तक धमाके

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget