एक्सप्लोरर

Kandahar Protest: तालिबान ने सुनाया कंधार में लोगों को घर खाली करने का फरमान, विरोध में सड़कों पर उतरे लोग

Kandahar Protest: तालिबान ने अपने लड़ाकों के रहने की व्यवस्था करने के लिए हजारों लोगों को घरों को छोड़ने का आदेश दिया है. जिसके विरोध में हजारों लोगों ने कंधार गवर्नर हाउस के सामने प्रदर्शन किया.

Kandahar Protest: अफगानिस्तान पर पूरी तरह से कब्जा करने के बाद अब तालिबान ने लोगों पर जुल्म करने शुरू कर दिए हैं. खबर मिल रही है कि तालिबान ने अफगानिस्तान के कंधार में सेना की आवासीय कॉलोनी में रह रहे हजारों लोगों को तीन दिन में घर छोड़ने का फरमान सुना दिया है. जिसके विरोध में अब हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. फिलहाल प्रदर्शन कर रहे लोगों कंधार में गवर्नर हाउस के सामने जमा हुए हैं.

लोगों को दिए गए कॉलोनी छोड़ने के निर्देश

दरअसल अफगानिस्तान के पूर्व सैनिकों की आबादी वाले कंधार के उपनगर ज़ारा फ़रका में तालिबान ने हजारों लोगों को बेघर करने की योजना बना दी है. तालिबान ने अपने लड़ाकों के रहने की व्यवस्था करने के लिए हजारों की संख्या में रह रहे लोगों को कॉलोनी छोड़ने का आदेश दे दिया है. 

तालिबान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग

वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वह कहीं और नहीं जाना चाहते हैं इसलिए अब वह हजारों की संख्या में तालिबान का विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आए हैं. एक स्थानीय निवासी के अनुसार बताया गया है कि इलाके में तकरीबन दस हजार से ज्यादा लोग रहते हैं. जिनमें पिछले 20 वर्षों में तालिबान के खिलाफ कार्रवाई में मारे गए या घायल हुए सैनिकों की पत्नियां हैं. 

तालिबानी लड़ाकों ने विरोध मार्च कवर कर रहे पत्रकारों को पीटा

खबरों के अनुसार मंगलवार को हुए इस विरोध मार्च को कवर करने वाले कुछ पत्रकारों को तालिबान गार्डों ने काफी परेशान और पीटा भी है. वहीं विरोध प्रदर्शन के जवाब में कंधार के राज्यपाल ने अस्थायी रूप से किसी भी निष्कासन पर रोक लगा दी है. उनका कहना है कि समुदाय के बुजुर्गों के साथ इस मामले पर चर्चा की जाएगी जिसके बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ेंः
कांग्रेस की मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन की योजना, राष्ट्रीय मुद्दों पर 2024 तक सरकार को घेरने की तैयारी

Terrorists Arrested: दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में छह आतंकी, तीन यूपी से पकड़े गए, जानें क्या थी साजिश और कैसे हुई गिरफ्तारी?

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget