एक्सप्लोरर

पेरिस के पास एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर मां और बहन की हत्या की, IS ने ली जिम्मेदारी

उपनगर 'ट्रैप्स' में घटनास्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए गृह मंत्री गेरार्ड कोलोम्ब ने कहा कि हमलावर मानसिक रुप से अस्वस्थ है और उसे गंभीर समस्याएं हैं. 2016 से हीं उसे आतंकी निगरानी की सूची में शामिल किया गया था.

नई दिल्ली: पेरिस के नजदीक एक कस्बे में एक व्यक्ति ने आज चाकू से हमलाकर अपनी मां और बहन की हत्या कर दी साथ हीं एक अन्य व्यक्ति को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.

उपनगर 'ट्रैप्स' में घटनास्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए गृह मंत्री गेरार्ड कोलोम्ब ने कहा कि हमलावर मानसिक रुप से अस्वस्थ है और उसे गंभीर समस्याएं हैं. 2016 से हीं उसे आतंकी निगरानी की सूची में शामिल किया गया था.

इस्लामिक स्टेट समूह ने अपने प्रचार चैनल के जरिए इसकी जिम्मेदारी लेते हुए कहा है कि उसके एक लड़ाके ने यह हमला किया है. हालांकि अबतक हमले का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है.

गृह मंत्री कोलोम्ब का कहना है कि हमलावर मानसिक रुप से सही नहीं था. कोई भी मानसिक रुप से अस्वस्थ व्यक्ति इतने बड़े आतंकी संगठन के आदेश पर किसी घटना को अंजाम नहीं दे सकता. उन्होंने कहा कि आतंक रोधी विशेषज्ञों की बजाय फ्रांस के नियमित आपराधिक अभियोजक इस मामले की जांच कर रहे हैं. हालांकि चाकू मारने वाले व्यक्ति के फोन और कम्प्यूटर की जांच की जा रही है.

कई विशेषज्ञ आतंकी समूह के दावे को लेकर बहुत भ्रम में हैं क्योंकि पश्चिम एशिया में आतंकी संगठन की लगातार हार हो रही है. और उसके बाद हाल के दिनों में उसने बेहद अप्रासंगिक घटनाओं की जिम्मेदारी ली. इस कारण उसकी विश्वसनीयता लगभग खत्म हो चुकी है.

हत्या की यह वारदात उस इलाके में हुई है जहां बड़ी तादाद में मुस्लिम आबादी निवास करती है, 'ट्रैप्से' नामक इस शहर में रहने वाले अधिकतर लोग गरीब हैं. यह शहर राजधानी पेरिस से 30 किलोमीटर दूर है और वर्सेलिस से थोड़ी ही दूरी पर है. वर्सेलिस गरीबी और इस्लामी कट्टरपंथ के प्रभाव के लिए जाना जाता है.

कोलोम्ब ने कहा कि जिसने अपने घर में अपनी मां की हत्या कर दी उसने हथियारों से लैस पुलिसकर्मियों को भी धमकी दी.‘‘वह चाकू लेकर पुलिस की तरफ आया. इसके बाद पुलिस ने उस पर गोलियां चला दीं.’’ हमलावर का नाम अब तक सामने नहीं आया है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
स्पेन के स्यूटा शहर में घुसे अवैध प्रवासी, यूरोप में अलर्ट!
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK: नमाज के बाद आगजनी, रेंजर्स की गोलीबारी में 6 की मौत, मस्जिद से हो रहे ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget