एक्सप्लोरर

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे

नई दिल्ली: फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास चार दिवसीय यात्रा पर रविवार को भारत पहुंचे. इस दौरान वह पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया समेत प्रमुख द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक बातचीत करेंगे.

अब्बास की यात्रा से पहले भारत ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर अपने राजनैतिक समर्थन को दोहराया और कहा था कि वह वहां विकास परियोजनाओं में सहायता जारी रखेगा. विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं, पश्चिम एशिया शांति प्रक्रिया और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की समीक्षा का अवसर प्रदान करेगी.

मंत्रालय ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर कई सहमति पत्रों पर भी यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है. राष्ट्रपति अब्बास और प्रधानमंत्री मोदी के बीच 16 मई को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी.

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में शनिवार को कहा था, ‘‘भारत और फलस्तीन के बीच ऐतिहासिक रूप से करीबी और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं. फिलिस्तीन के मुद्दे को राजनैतिक समर्थन के अलावा भारत तकनीकी और वित्तीय सहायता प्रदान करके फिलिस्तीन में विकास परियोजनाओं को समर्थन जारी रखेगा.’’ वक्तव्य का महत्व भारत सरकार और इस्राइल के बीच बढ़ती घनिष्ठता की हो रही आलोचना के मद्देनजर है.

कहा जा रहा है कि मोदी की इस्राइल यात्रा का फिलिस्तीन के साथ भारत के संबन्धों पर असर पड़ सकता है. जुलाई में मोदी इस्राइल की यात्रा करने वाले हैं. मोदी इस्राइल की यात्रा पर जाने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे.

अपनी भारत यात्रा के दौरान अब्बास सोमवार को दिल्ली से सटे नोएडा में सी-डैक (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग) जाएंगे ताकि फिलिस्तीन-भारत प्रौद्योगिकी पार्क के बीच सहयोग को विकसित किया जा सके. इस पार्क का निर्माण फिलिस्तीन में भारत द्वारा किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
ट्रंप को मारने का प्लान? गोल्फ क्लब के पास कार में बंदूक संग शख्स गिरफ्तार
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
3 साल बाद गाजा में मिले 112 लोगों के शव, इजरायली हमले में मिली थी मौत
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget