एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: खत्म-ए-नबुव्वत’ विवाद में कानून मंत्री जाहिद हामिद को देना पड़ा इस्तीफा

पाकिस्तान ने हंगामे का आरोप भारत पर मढ़ने की कोशिश की थी. हिंसा में अब तक 6 लोगों की की मौत हो चुकी है और कई घायल बताए जा रहे हैं.

इस्लामाबाद: देश भर में कट्टरपंथी धार्मिक संगठनों से ताल्लुक रखने वाले प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद पाकिस्तान के कानून मंत्री जाहिद हामिद ने इस्तीफा दे दिया है. सरकारी प्रसारक ने यह जानकारी दी.

राजधानी में पिछले तीन सप्ताह से धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी निर्वाचन कानून 2017 से जुड़े हलफनामे में ‘खत्म-ए-नबुव्वत’ संबंधी एक कानून में हुए बदलावों के लिए कानून मंत्री को जिम्मेदार बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे.

चुनाव सुधार के संबंध में संसद में लाये गये संशोधन विधेयक के तहत नामांकन के दौरान दिये जाने वाले हलफनामे में किये गए बदलाव को प्रदर्शनकारी मानने को राजी नहीं थे और इस संबंध में हामिद के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. इन बदलावों से पहले मुसलमान उम्मीदवारों को अपने हलफनामे में यह लिखित देना होता था कि पैगम्बर मोहम्मद मुसलमानों के अंतिम पैगम्बर थे और उनके बाद और कोई नहीं होगा. संशोधन के दौरान इसी प्रावधान में तब्दीलियां की गयी थीं.

रेडियो पाकिस्तान की खबर के अनुसार, कानून और संसदीय कार्य मंत्री हामिद ने देश को ‘‘संकट की स्थिति’’ से बाहर निकालने के लिए अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी को सौंप दिया. रात को प्रदर्शनकारियों और सरकार के बीच हुए समझौते के बाद हामिद ने इस्तीफा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Xप्लेन: बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना लेकिन राह आसान नहीं, जानिए क्यों
Xप्लेन: बांग्लादेश लौटना चाहती हैं शेख हसीना लेकिन राह आसान नहीं, जानिए क्यों
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
'देश की सबसे अनुशासित पार्टी है सपा, कोई नहीं कर सकता मुकाबला', अवधेश प्रसाद का चैलेंज
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget