एक्सप्लोरर

'अगर भारतीय सेना यहां आएगी तो वो तुम्हे...', बलूचिस्तान की औरतों को लेकर क्या बोला पाकिस्तानी जैद हामिद

Pakistan News: पाकिस्तान में 'लाल टोपी' नाम से कुख्यात जैद हामिद ने भारतीय सेना को लेकर विवादित बयान दिया है. इसके अलावा उसने बलूच औरतों को लेकर अभद्र टिप्पणियां की हैं.

Pakistan News: पाकिस्तानी सेना का प्रॉपगैंडा एक्सपर्ट और भारत विरोधी कट्टर इस्लामी विचारधारा वाला जैद हामिद अब बलूचों के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी करने लगा है. उसने अपने ही देश के नागरिकों, विशेष रूप से एक प्रांत की महिलाओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और पाकिस्तानी सेना की जमकर प्रशंसा की.

जैद हामिद का यह बयान ऐसे समय आया है जब हाल ही में बलूच विद्रोहियों ने एक ट्रेन का अपहरण कर लिया था. इस घटना के दौरान विद्रोहियों ने 100 से अधिक पाकिस्तानी सैनिकों को बंदी बनाने और उनकी हत्या करने का दावा किया था. जैद हामिद को 'लाल टोपी' के नाम से भी जाना जाता है. वह अक्सर भारत के खिलाफ 'गजवा-ए-हिंद' को बढ़ावा देते हुए भड़काऊ बयान देता है.

इंडियन आर्मी को लेकर दिया विवादित बयान

जैद हामिद ने एक इंटरव्यू के दौरान विवादित बयान देते हुए कहा, 'पाकिस्तानी सेना ही है जो तुम्हारी (बलूच) महिलाओं की इज्जत बचा रही है. अगर भारतीय सेना यहां आएगी और तुम ऐसे जुलूस निकालोगे, तो वे तुम्हें... सड़क पर घसीटते हुए ले जाएंगे. क्या इन्हें लगता है कि भारतीय सेना वही संजीदगी दिखाएगी, जो पाकिस्तानी फ्रंटियर फोर्स (एफसी) और पाकिस्तानी सेना दिखाती है? ये सारी की सारी बेशर्म औरतें हैं. कोई सम्मानित महिला अपनी बेइज्जती की बातें सार्वजनिक रूप से नहीं करती.'

 

बलूच औरतों को लेकर दिया विवादित बयान 

जैद हामिद ने अपने बयान में आगे कहा, 'इजरायलियों ने फिलिस्तीनी महिलाओं पर क्या-क्या जुल्म नहीं किए, लेकिन कोई फिलिस्तीनी महिला इस बारे में सार्वजनिक रूप से शिकायत नहीं करती. अफगान महिलाओं के साथ अमेरिकी सेना ने क्या किया, लेकिन एक भी अफगान महिला इस पर कुछ नहीं बोलती. जबकि पाकिस्तानी सेना ने इनके साथ कुछ भी नहीं किया, फिर भी ये सड़क पर चीख-चीखकर कहती हैं कि हमारी सलवारें फाड़ दी गईं, हमारे कपड़े उतार दिए गए. ये कितनी बेहया औरतें हैं… कोई सच्ची मुसलमान औरत इस तरह चीखती-चिल्लाती नहीं है, जैसे तवायफें शोर मचाती हैं कि उनके कपड़े फाड़ दिए गए और सलवारें उतार दी गईं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Xप्लेन: पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद
पुतिन के कुरील दौरे से फिर भड़का जापान, जानिए क्या है 80 साल पुराना विवाद
‘ट्रंप के जाने तक नहीं थमेगी जंग', ईरान के कमांडर के दावे से टेंशन में अमेरिका
‘ट्रंप के जाने तक नहीं थमेगी जंग', ईरान के कमांडर के दावे से टेंशन में अमेरिका
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget