एक्सप्लोरर

India-Canada Row: 'बिना सबूत के कनाडा को भारत पर नहीं लगाना चाहिए इतना बड़ा आरोप', बोली पाकिस्तान की आवाम, देखें वीडियो

Pakistan: पाकिस्तानी आवाम का कहना है कि भारत जहां दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है, वहीं कनाडा 10वें नंबर पर भी नहीं आता है.

Pakistan On India-Canada Row: इस वक्त भारत और कनाडा के बीच रिश्ते सही नहीं है. खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर उठे विवाद के बाद से हालात बिगड़े हुए हैं. इस मुद्दे पर देश- विदेश में चर्चा है. आपको बता दें कि कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बीते सोमवार को खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारतीय खुफिया एजेंसी का हाथ होने का आरोप लगाया था. इस पर पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने आवाम के बीच जाकर प्रतिक्रिया ली.

पाकिस्तानी यूट्यूबर शोएब चौधरी ने कनाडा-भारत के मौजूदा हालात पर आधारित सवाल आवाम से किए. इस पर पाकिस्तानी आवाम ने कहा कि कनाडा ने बिना प्रूफ के भारत पर इल्जाम लगा दिया है, जो सही नहीं है. कनाडा को इंटरनेशनल लेवल पर इतना बड़ा इल्जाम भारत के ऊपर नहीं लगाना चाहिए था.

'इतना बड़ा इल्जाम भारत पर नहीं लगाना चाहिए'
पाकिस्तानी आवाम ने कहा कि भारत जहां दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है, वहीं कनाडा 10वें नंबर पर भी नहीं आता है. इस वजह से भी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इतना बड़ा इल्जाम भारत पर सीधे तौर पर नहीं लगाना चाहिए.

पाकिस्तानी शख्स ने फाइव आइज का भी उदाहरण देते हुए कहा कि इसमें शामिल देशों ने भी भारत पर सवाल खड़ा नहीं किए, जबकि अकेले कनाडा ने भारत पर इल्जाम लगा दिए. आपको बता दें कि फाइव आइज अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया, कनाडा,यूके और न्यूजीलैंड शामिल है. ये सभी देश आपस में खुफिया जानकारी साझा करते हैं.

पाकिस्तान को मुद्दे से अलग रहना चाहिए
पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि कनाडा में पंजाबी समुदाय के लोग बहुत ज्यादा रहते हैं. इसके बावजूद कनाडा ने भारत पर इल्जाम लगा दिया है. हालांकि, अमेरिका कनाडा से सीमा साझा करता है. इसके बावजूद अमेरिका ने भी कनाडा का सपोर्ट नहीं किया है. वो दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य करने की कोशिश कर रहा है.

वहीं पाकिस्तान के तरफ से भारत के खिलाफ लगाए गए इल्जाम को सपोर्ट करने पर शख्स ने पाकिस्तान हुक्मरान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इस मुद्दे पर भारत के खिलाफ नहीं बोलना चाहिए.

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या
आपको बता दें कि प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर  हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें:India-Canada Conflict: FBI ने अमेरिका में खालिस्तानियों को दी थी चेतावनी, कहा था- जान को है खतरा! रहें सतर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- अगर जहाजों पर हमला हुआ तो.....
'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- अगर जहाजों पर हमला हुआ तो.....
डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget