एक्सप्लोरर

इमरान खान की बीबी ने सऊदी अरब पर लगाए आरोप तो भड़के पाकिस्तानी PM, बोले- ‘देश हाथ तोड़ देगा'

Imran Khan Reaction : पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के जारी बयान के बाद अब इमरान खान को पत्नी के बचाव में आना पड़ा है. उन्होंने कहा कि उनके बयान को दूसरे तरह से पेश किया गया.

Shehbaz Sharif on Bushra Bibi Blame: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी के एक बयान से पाकिस्तान की सियासत में हलचल मचा हुआ है. इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने पाकिस्तान में इमरान खान की सरकार को गिरोने में सऊदी अरब का नाम घसीट लिया. इसे लेकर अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुशरा बीबी को खूब खरी-खरी सुनाई. शुक्रवार (22 नवंबर) को पीएम शहबाज शरीफ ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सऊदी अरब के खिलाफ जहर उगलने वाले के खिलाफ पाकिस्तान कड़ी कार्रवाई करेगा.

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने गुरुवार (21 नवंबर) को एक वीडियो शेयर किया. उस वीडियो में पीटीआई प्रमुख की पत्नी ने दावा किया था कि इमरान खान सऊदी अरब में मदीना में नंगे पैर चले थे. पूर्व पीएम के मदीना से लौटने के बाद तत्कालीन सेना चीफ कमर जावेद बाजवा को सऊदी अरब से कॉल आए, जिसमें इमरान को लेकर असहमित जताई गई. हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि ये कॉल किसने किए थे.

जनरल बाजवा ने आरोपों को बताया झूठ

बुशरा बीबी के आरोपों को लेकर जनरल बाजवा का भी बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि बुशरा बीबी के आरोप 100 प्रतिशत झूठे हैं. बाजवा के बाद अब पाकिस्तान के पीएम ने सऊदी का नाम लेने के लिए बुशरा बीबी को निशाने पर ले लिया है.

पीएम ने सऊदी अरब के साथ रिश्तों को किया याद

पाकिस्तानी पीएम ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए सऊदी अरब और पाकिस्तान के मजबूत रिश्तों को याद किया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सत्ता में चाहे जो बैठा हो, सऊदी ने बिना किसी लाभ के हमेशा पाकिस्तान की मदद की है. उन्होंने बुशरा बीबी के बयान पर कहा कि दुर्भाग्य से मुझे यहां कुछ घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ इससे बड़ी दुश्मनी नहीं हो सकती है.

इसके अलावा पीएम शहबाज शरीफ ने चेतावनी देते हुए कहा कि सऊदी के खिलाफ जहर उगलना एक ऐसा अपराध है, जिसे माफ नहीं किया जा सकता है. मैं पीएम के तौर पर घोषणा करता हूं कि जो भी हाथ पाकिस्तान और सऊदी अरब की दोस्ती के खिलाफ उठेगा, देश उन हाथों को तोड़ देगा.

यह भी पढेंः चीन के बाद पाकिस्तान के साथ आया ये देश, सेना मजबूत करने के लिए दे रहा तोपें-गोला बारूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget