एक्सप्लोरर

तुर्किए के ड्रोन से भारत पर नाकाम अटैक, कार्गो प्लेन में चुपके से भेजी पाकिस्तान को खेप; भारतीयों के निशाने पर आया मुस्लिम देश

पाकिस्तान की ओर से किए गए नाकाम हमलों का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है. विदेश मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को बताया गया कि भारत के खिलाफ हमलों में तुर्किए के ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच चुका है. पाकिस्तानी सेना की ओर से 8-9 मई, 2025 की दरमियानी रात भारत के कई शहरों पर ड्रोन हमले किए गए, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया. विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार (9 मई,2025) को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी. कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि PAK ने हमलों में तुर्किए के ड्रोन का इस्तेमाल किया. 

कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 'प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जिस ड्रोन का इस्तेमाल किया वो तुर्किए के थे, जिनसे बठिंडा के सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया. UAV से प्रयास किया गया था, जिसे हमने ध्वस्त किया.' उन्होंने आगे बताया कि जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना के कुछ जवान हताहत हुए, पाकिस्तानी सेना को भी बड़ा नुकसान पहुंचा.

'तुर्किए के ड्रोन से भारत पर हमले की कोशिश'
कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि 8-9 मई की रात पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के उद्देश्य से हमला किया. इतने बड़े ड्रोन हमले का मतलब ये था कि वे भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की ताकत का पता लगाना चाहते थे. ये ड्रोन तुर्किए के थे. भारत ने सारे ड्रोन को नष्ट कर दिया. पाक ने 36 जगहों पर 300-400 ड्रोन से हमला किया. इससे पहले गुरुवार रात को कराची एयरपोर्ट पर तुर्किए का कार्गो प्लेन लैंड हुआ. कहा जा रहा है कि इसी कार्गो विमान में तुर्किए के ड्रोन भी थे.

'तुर्किए ने 6 C-130 हरक्यूलिस सैन्य विमान पाकिस्तान भेजे'
तुर्किए और पाकिस्तान एक-दूसरे के कितने करीब हैं ये किसी से छिपा नहीं है. ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ पाकिस्तान की मदद के लिए तुर्किए ने छह C-130 हरक्यूलिस सैन्य विमान बीते रविवार को पाकिस्तान भेजे थे. हालांकि, तुर्किए के रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान को कोई गोला-बारूद नहीं भेजा गया है. 

भारतीयों ने किया तुर्किए और अजरबैजान का बॉयकॉट
भारत के खिलाफ पाकिस्तान का समर्थन करने से भारतीयों में तुर्किए और अजरबैजान के प्रति काफी गुस्सा है और इन देशों की यात्रा का बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है. इसी बीच ईजमाईट्रिप के संस्थापक और अध्यक्ष निशांत पिट्टी ने कहा कि ये देखना निराशाजनक है कि इन देशों ने पाकिस्तान को समर्थन दिया है. इसलिए हम इन देशों की यात्रा को सीमित करने की दृढ़ता से सलाह देता है जब तक कि बहुत जरूरी न हो.

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम अपने सभी ग्राहकों को सलाह देते हैं कि वे अत्यधिक सावधानी बरतें और संवेदनशील क्षेत्रों की यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक यात्रा सलाहकारों से अपडेट लेते रहें.

'तुर्किए और अजरबैजान के लिए सभी नई बुकिंग कैंसिल'
Pickyourtrail.com ने भी तुर्किए और अजरबैजान की सभी यात्रा योजनाओं को स्थगित कर दिया है. इस ट्रैवल कंपनी के सह-संस्थापक हरि गणपति ने कहा कि हाल की घटनाओं के मद्देनजर हमने तुर्किए और अजरबैजान के लिए सभी नई बुकिंग को रोकने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि एक भारतीय ट्रैवल कंपनी के रूप में हमारा पहला कर्तव्य भारतीय यात्रियों के प्रति है. जय हिंद. 

गो होमस्टेज ने भी तुर्किए एयरलाइंस के साथ अपनी साझेदारी समाप्त कर दी. इसके अलावा कॉक्स एंड किंग्स ने अजरबैजान, उज्बेकिस्तान और तुर्किए के लिए सभी नई यात्राओं को अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें:

'धार्मिक स्थलों पर निशाना बना रहा PAK, ननकाना साहिब पर हमले की बात गलत', MEA ने खोली पाकिस्तान के एक-एक झूठ की पोल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget