एक्सप्लोरर

‘350 यात्री सुरक्षित’, पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक को लेकर BLA के दावे का पुलिस ने किया खंडन, तैनात की गई स्पेशल फोर्स

Pakistan Train Hijack News: सुरक्षा बलों ने कहा कि सुरंग के पास एक विस्फोट की आवाज सुनी गई है और वे हमलावरों के साथ गोलीबारी कर रहे हैं.

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने मंगलवार (11 मार्च, 2025) को जफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया. बीएलए ने दावा किया कि उसने 180 से ज्यादा यात्रियों को बंधक बना रखा है. पुलिस ने बीएलए के इस दावे को खारिज कर दिया है और कहा कि अलगाववादियों ने 35 यात्रियों को पकड़ा है और लगभग 350 सुरक्षित हैं. इस ग्रुप ने ने आज दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में बम लगाकर ट्रेन को पटरी से उतार दिया और हाईजैकर कर लिया.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राणा दिलावर ने कहा, "महिलाओं और बच्चों सहित लगभग 350 यात्रियों को बचा लिया गया है और एक राहत ट्रेन उस क्षेत्र में पहुंच जाएगी जहां ट्रेन पर हमला हुआ था.". अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी ने धमकी दी कि अगर सुरक्षा बल उस इलाके से नहीं हटे तो वे बंधकों को मार डालेंगे. जब हमला हुआ तब ट्रेन पहाड़ी क्षेत्र में एक सुरंग से गुजर रही थी. इस हमले में ट्रेन का ड्राइवर बुरी तरह से घायल हो गया.

सिक्योरिटी फोर्स ने लॉन्च किया ऑपरेशन

हमले को लेकर सुरक्षा बलों ने अभियान शुरू कर दिया है. हेलीकॉप्टर और स्पेशल फोर्स तैनात किए गए हैं. सुरक्षा बलों ने बताया कि सुरंग के पास एक विस्फोट की आवाज सुनी गई है और पहाड़ी क्षेत्र में हमलावरों के साथ उनकी मुठभेड़ चल रही है. अफगानिस्तान और ईरान की सीमा से लगे बलूचिस्तान प्रांत की आजादी की मांग करने वाले बीएलए ने कहा है कि उसने 20 सैनिकों को मार गिराया है. पाकिस्तानी अधिकारियों ने इस दावे की अभी पुष्टि नहीं की है.

बीएलए ने महिलाओं और बच्चों के साथ बलोच नागरिकों को किया रिहा

पत्रकारों को भेजे गए ईमेल और टेलीग्राम पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा गया, "नागरिक यात्रियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बलोच नागरिकों को सुरक्षित रिहा कर दिया गया है और उन्हें सुरक्षित रास्ता दिया गया है." बीएलए ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर इलाके में सैनिकों का हस्तक्षेप जारी रहता है तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा. यह घटना जाफर एक्सप्रेस में घटी, जो क्वेटा से पेशावर जा रही थी और लगभग 30 घंटे का सफर तय करना था.  

ये भी पढ़ें: बलोच आर्मी ने पाकिस्तान की शहबाज सरकार को दी 48 घंटे की डेडलाइन, सामने रख दी ये नई शर्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'
घुटनों पर पाकिस्तान! PoK में प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश, शहबाज-मुनीर के दूतों ने गिड़गिड़ाकर मांगा समय
घुटनों पर पाक! PoK में प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश, शहबाज-मुनीर के दूतों ने गिड़गिड़ाकर मांगा समय
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget