एक्सप्लोरर

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के क्वेटा में भीषण बम ब्लास्ट, 4 की मौत, दर्जनों घायल

Pakistan Blast: क्वेटा के कंधारी बाजार में काफी भीड़ थी. इसी बीच आतंकियों ने बम ब्लास्ट को अंजाम दिया है. मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है.

Pakistan: आतंकियों को संरक्षण देने वाले पड़ोसी देश पाकिस्तान में बम ब्लास्ट हुआ है. सोमवार को ये धमाका क्वेटा के कंधारी बाजार में हुआ है. आतंकियों ने एक पुलिस वाहन को निशाना बनाया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार, जहां धमाका हुआ है वहां बाजार में काफी भीड़ थी और खरीदारी करने वालों का काफी हुजूम था. ब्लास्ट में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस ने चारों ओर से बाजार को घेरे में ले लिया है. 

क्वेटा अस्पताल के एक प्रवक्ता वसीम बेग ने मीडिया को बताया कि मृतकों और घायलों की संख्या की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इलाज के लिए 15 घायल मरीजों को भर्ती किया गया है. जबकि चार की मौके पर ही मौत हो गई है. घायलों को लेकर उन्होंने बताया कि कुछ की स्थिति नाजुक बनी हुई है ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. 

पुलिस की गाड़ी पर हुआ हमला 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह हमला कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक के वाहन पर हुआ, जिसे कंधारी बाजार में खड़ा किया गया था.  प्रारंभिक रिपोर्ट से पता चला है कि वाहन के पीछे खड़ी एक मोटरसाइकिल में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस लगाया गया था. अब तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

इस ब्लास्ट के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. सड़कों पर मलबा फैला हुआ है. अफरातफरी का माहौल है. लोग दहशत में भाग रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Unemployment In Pakistan: डॉक्‍टर और इंजीनियर भी बेरोजगार, जानें पाकिस्‍तान में है कितना बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
Explained: इजराइल से US तक, 10 दिनों में 4 बड़े चुनाव, बदल सकते हैं दुनिया का रुख
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
रूस-यूक्रेन के बीच ओलेश्की में हुआ सीजफायर, मेलानिया ट्रंप ने कराया समझौता
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ
Explained: क्या नेतन्याहू का युग समाप्त होने की कगार पर? आज वोटिंग, जानिए सबकुछ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget