एक्सप्लोरर

Unemployment In Pakistan: डॉक्‍टर और इंजीनियर भी बेरोजगार, जानें पाकिस्‍तान में है कितना बुरा हाल

Unemployment In Pakistan: 2022-23 के अंत तक पाकिस्तान में बेरोजगारों की संख्या 20-80 लाख से अधिक बढ़ जाएगी. शायद पहली बार पाकिस्तान में बेरोजगारी दर 10 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.

Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में बेरोजगारी बड़ी समस्या बनती जा रही है. बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. देश में शिक्षित युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं. इसी बीच एक चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है. दरअसल, पाकिस्तान में 31 प्रतिशत से अधिक युवा बेरोजगार हैं. 

पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स (पीआईडीई) द्वारा जारी रोजगार की स्थिति पर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के 31 प्रतिशत से अधिक युवा वर्तमान में बेरोजगार हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में महिला बेरोजगारों की संख्या पुरुषों की अपेक्षा तीन गुनी है. यहां  31 फीसदी बेरोजगारों में 51 फीसदी महिलाएं हैं, जबकि 16 फीसदी पुरुष हैं. 

ख़ास बात यह है कि 31 फीसदी बेरोजगारों में कई युवा ऐसे हैं जिनके पास प्रोफेशनल डिग्रियां हैं. गौरतलब है कि पाकिस्तान की करीब 60 फीसदी आबादी 30 साल से कम उम्र की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में 6.9 प्रतिशत की वर्तमान बेरोजगारी दर एक चिंता का कारण बनी हुई है. ये आंकड़े इस बात के गवाह हैं कि आर्थिक स्थिति इतनी जल्दी नहीं ठीक होने वाली.

बेरोजगारों में डॉक्टर इंजीनियर भी शामिल 

पाकिस्तान में शहरी क्षेत्रों में रहने वाली महिलाएं ग्रामीण और पुरुष समकक्षों की तुलना में कहीं अधिक बेरोजगार हैं. 2001-02 से 2020-21 तक के रोजगार के आंकड़ों पर अध्ययन करने के बाद पता चला है कि इन बीस सालों में ऐसे बेरोजगारों की संख्या 16.1 प्रतिशत रही, जिन्होंने स्नातक की डिग्री हासिल की हो. वहीं इंजीनियरिंग की डिग्री होने के बाद 23.5 प्रतिशत युवा बेरोजगार रहे. इस तरह 2020-21 में कुल बेरोजगारी 16.1 प्रतिशत थी.

80 लाख से अधिक हो जाएंगे बेरोजगार 

अध्ययन में पाया गया है कि हाल के दिनों में बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है. स्नातक की डिग्री हासिल करने वालों की बेरोजगारी दर 2018-19 से 2020-21 तक 14 प्रतिशत से बढ़कर 16 प्रतिशत हो गई है. प्रसिद्ध अर्थशास्त्री हाफिज ए पाशा ने भविष्यवाणी की है कि 2022-23 के अंत तक पाकिस्तान में बेरोजगारों की संख्या 20-80 लाख से अधिक बढ़ जाएगी. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी दर शायद पहली बार 10 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.

ये भी पढ़ें: World Record: ये है दुनिया की सबसे महंगी कार का नंबर प्लेट, जानें इसकी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget