एक्सप्लोरर
पाकिस्तान: मंदिर में तोड़फोड़, ईशनिंदा और आतंकवाद का मामला दर्ज!

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में स्थित एक मंदिर में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की. पुलिस ने बताया कि देवताओं की मूर्तियां तोड़ दी गईं और पास की एक सीवरेज लाइन में कुछ टूटे हिस्से बरामद हुए. यह घटना थट्टा जिले के घारो शहर में हुयी. घटना के सिलसिले में ईशनिंदा (blasphemy) और आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है. एसएसपी फिदा हुसैन मस्तोई ने कहा, ‘‘मामले की जांच चल रही है लेकिन अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.’’ पाकिस्तान में ये इस तरह की पहली घटना या कोई अपवाद घटना नहीं है. देश से अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा, अत्याचार और मंदिर में तोड़-फोड़ की घटनाओं की ख़बरें आती रहती हैं.
और पढ़ें























