एक्सप्लोरर

Babur Cruise Missile: पाकिस्तान ने बाबर क्रूज मिसाइल के अपडेट वर्जन का किया सफल परीक्षण, पहले से दुगुनी की रेंज

Pakistan's Babur Cruise Missile: पाकिस्तान को सतह से सतह पर मार करने वाली बाबर क्रूज मिसाइल को अपडेट करने में बड़ी कामयाबी मिली है. पाकिस्तान ने इस मिसाइल की क्षमता दुगुनी करने में सफलता पाई है.

Pakistan's Babur Cruise Missile: पाकिस्तान ने स्वदेश निर्मित सतह से सतह पर मार करने वाली बाबर क्रूज मिसाइल की ‘बढ़ाई हुई रेंज के फॉर्मेट’ का मंगलवार को सफल परीक्षण किया. यह मिसाइल 900 किमी की दूरी तक लक्ष्य को भेद सकती है, जो इसी मॉडल की एक पूर्ववर्ती मिसाइल की तुलना में दुगुनी दूरी है.

पाकिस्तानी थल सेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा, "पाकिस्तान ने स्वदेश विकसित बाबर क्रूज मिसाइल 1बी की बढ़ाई हुई रेंज फॉर्मेट का आज सफल परीक्षण किया." फरवरी में, पाकिस्तान ने बाबर क्रूज मिसाइल के पूर्ववर्ती संस्करण का सफल प्रशिक्षण परीक्षण किया था. उसकी क्षमता 450 किमी तक लक्ष्य को भेदने तक सीमित थी.

पाकिस्तानी थल सेना ने एक बयान में कहा, "बाबर मिसाइल जमीन पर और समुद्र में अधिक सटीकता से लक्ष्य को भेदने में सक्षम है." सेना के मुताबिक बाबर क्रूज मिसाइल 1बी के परीक्षण को सामरिक योजना प्रभाग के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल जकी मांज सहित वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों ने देखा.

बयान में कहा गया है कि सामरिक योजना प्रभाग के महानिदेशक ने कूज मिसाइल प्रौद्योगिकी में उत्कृष्टता हासिल करने पर वैज्ञानिकों और इंजीनियर को बधाई दी. साथ ही, अपना पूरा भरोसा जताया कि यह परीक्षण पाकिस्तान के सामरिक प्रतिरोध को और मजबूत करेगा.

मिसाइल के सफल परीक्षण पर राष्ट्रपति डॉ आरिफ अल्वी, प्रधानमंत्री इमरान खान, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी के अध्यक्ष और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने वैज्ञानिकों और इंजीनियर को बधाई दी. उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान ने अगस्त में पारंपरिक आयुध ले जा सकने वाली स्वदेश निर्मित रॉकेट प्रणाली फतह-1 का सफल परीक्षण किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
UP MLC Election Results 2026 Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
Live: सपा के खाते में आई एक और MLC सीट, मान सिंह यादव जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, मंत्री पद जाने की अटकलों पर लगा विराम
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
Embed widget