एक्सप्लोरर

Pakistan: कंगाली में शहबाज सरकार की फिर बेइज्जती! 'अमन अभ्यास' के लिए पहुंचे महज इतने देश...PAK नेवी ने दिया था न्योता

Exercise Aman: पाकिस्तान की नेवी (Pakistan Navy) ने 'अमन अभ्यास' (Exercise Aman) के लिए कुल 110 देशों को न्योता दिया था, लेकिन महज 7 देशों ने ही इसमें अपने जहाज भेजे हैं.

Pakistan on Exercise Aman: पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. इस बीच शहबाज शरीफ सरकार (Shehbaz Sharif Govt) की एक बार फिर से बेइज्जती हुई है. 'अमन अभ्यास' (Aman Exercise) के लिए पाकिस्तान की नेवी ने 110 देशों को न्योता भेजा था, लेकिन इसमें से महज 7 देशों ने ही दिलचस्पी दिखाई है. चार दिवसीय द्विवार्षिक अभ्यास पाकिस्तान (Pakistan) के बढ़ते अलगाव और भागीदारी में कमी का एक और संकेत प्रतीत होता है. 

पाकिस्तानी नेवी (Pakistan Navy) के लिए ‘अभ्यास अमन’ एक गौरव का पल माना जाता है. ये भारत के पड़ोसी देश का सबसे बड़ा सैन्य एक्सरसाइज है, जो 10 फरवरी से शुरू हुआ है.

पाकिस्तान सरकार की बेइज्जती!

पाकिस्तान की नेवी ने 'अमन अभ्यास' के लिए कुल 110 देशों को आमंत्रित किया था, लेकिन उनमें से केवल सात ने जहाजों या पनडुब्बियों को भेजने की जहमत उठाई. ये दुनिया के कई देशों की ओर से पाकिस्तान से दूरी बनाने के संकेत की तरफ इशारा है. हालांकि इस एक्सरसाइज में अमेरिका की मौजूदगी पाकिस्तान को थोड़ी राहत दे सकती है. 

किन-किन देशों ने लिया हिस्सा?

'अमन अभ्यास' के लिए इस साल सिर्फ सात देशों ने अपने शिप भेजे हैं. इन देशों में संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, इटली और जापान शामिल हैं. अमेरिका ने भी इसमें एक युद्धपोत ही भेजा है. जबकि अमेरिकी नौसेना मालाबार जैसे एक्सरसाइज के लिए एक परमाणु-संचालित विमान वाहक समेत बैटल ग्रुप भेजती है, जो हर साल या तो हिंद महासागर में या जापान के सागर में या प्रशांत महासागर में होता है.

क्या 'अभ्यास अमन' की अहमियत हुई कम?

इस एक्सरसाइज में जहाजों के मामले में अन्य देशों की भागीदारी भी कम है. एकमात्र देश जो एक बड़ा प्रयास करता दिख रहा है, वह है चीन. इस बात की काफी चर्चा है कि एक पारंपरिक पनडुब्बी अभ्यास में हिस्सा लेगी, लेकिन अभी तक इसकी कोई अंतिम पुष्टि नहीं हुई है. तुर्की से जहाजों और एक विमान भेजने की भी उम्मीद थी, लेकिन भूकंप के बाद इसकी बेहद कम संभावना है.

कुल मिलाकर देखें तो 'अभ्यास अमन' की अहमियत धीरे-धीरे कम होती दिख रही है और ये पाकिस्तान (Pakistan ) के लिए एक बड़े झटके से कम नहीं है. 

ये भी पढ़ें: World War 2 Bomb Blast: यूके में ब्रिज बनाने के दौरान मिला वर्ल्ड वॉर 2 का बम, हुआ विस्फोट, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
हॉर्मुज पर जल्द अमेरिका का होगा कब्जा, राष्ट्रपति ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, अब मंडरा रहा सुनामी का खतरा
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का भौकाल, पहले ही दिन बनाए 8 बड़े रिकॉर्ड्स
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget