एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में Covid-19 से मृत्यु दर में 140 फीसदी की बढ़ोतरी, सरकार ने दी लॉकडाउन लगाने की चेतावनी

कोरोना वायरस संक्रमण में 140 फीसदी की वृद्धि से पाकिस्तान की मुश्किल बढ़ गई है. कहा गया है कि एसओपी का उल्लंघन करने पर लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है.

Covid-19 के कारण मृत्यु दर में 140 फीसद के उछाल पर पाकिस्तान की चिंता बढ़ गई है. बुधवार को उसने संक्रमण की रोकथाम के लिए सख्त उपाय लागू करने की चेतावनी दी है. उसने कहा है कि अगर लोग सरकारी दिशा-निर्देश का उल्लंघन करते हैं तो लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है.

कोविड से मृत्यु दर ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता

पाकिस्तान में पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में कोविड-19 के कारण होनेवाली मौत के मामले 140 फीसद तक बढ़ गए हैं. राष्ट्रीय कमान और संचालन केंद्र (NCOC) बारीकी से स्थिति की मॉनिटिरिंग कर रहा है. अगर सरकार की तरफ से जारी किए गए मानक संचालन प्रक्रिया के पालन में सुधार नहीं देखा गया तो NCOC के पास सिवाय सख्त पाबंदियों और सेवाओं को दोबारा बंद करने के कोई विकल्प नहीं बचेगा.

NCOC प्रमुख और योजना मंत्री असद उमर को विशेष सत्र के दौरान कोरोना वायरस के मामलों में स्पष्ट वृद्धि से सूचित किया गया. साथ ही उन्हें इसके प्रति भी आगाह किया गया कि मौत के मामलों में भी उछाल देखी जा रही है. जीयो टीवी ने NCOC के बयान के हवाले से बताया, "सभी मुख्य सचिवों को निर्देश दिया जाता है कि एसओपी को सख्ती से लागू करें. एसओपी उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई को शुरू करें." आगे बताया गया कि फेस्क मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को सुनिश्चित बनाया जाए.

NCOC का बयान मंत्री असद उमर के उस बयान के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कोविड-19 से पिछले हफ्ते मृत्यु दर के 140 फीसद बढ़ने की बात कही थी. साथ ही उन्होंने लोगों को सुरक्षा मानकों के नजरअंदाज करने पर चेतावनी दी थी. मंगलवार को उन्होंने ट्वीट किया था, "पिछले हफ्ते रोजाना कोविड से होनेवाली मौत 12 थी. पिछले कुछ हफ्तों की तुलना में मौत के आंकड़ों में 140 फीसद की बढ़ोतरी देखी गई है. हमलोग सामूहिक रूप से बेधड़क एसओपी को नजरअंदाज कर भयंकर गलती कर रहे हैं और नतीजा दिखने लगा गया है. अगर हम अपने रवैये को दुरुस्त नहीं करते हैं तो हमें जिंदगी और जीवन यापन से भी हाथ धोना पड़ सकता है."

जबरदस्त वृद्धि के बाद लॉकडाउन की चेतावनी

पिछले चौबीस घंटों में कम से कम कोविड-19 के कारण 19 लोगों की मौत हो गई है. संक्रमण से मरनेवालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 6 हजार 7 सौ के करीब पहुंच गया है. इस बीच, पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों पर कैबिनेट ने गहरी चिंता जताई है. उसने महामारी की दूसरी लहर से बचने के लिए जरूरी सुरक्षात्मक उपाय अपनाने को कहा है. रेडियो पाकिस्तान ने जानकारी दी कि इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में कैबिनट बैठक बुलाई गई. जिसमें अगस्त और जुलाई के आंकड़ों की तुलना में अक्टूबर में कोरोना वायरस के नए मामलों में हुई बढ़ोतरी से कैबिनेट को अवगत कराया गया.

कैबिनेट में इस बात को भी समझाया गया कि कोविड-19 से पॉजिटिव होने की दर बढ़कर दो फीसद हो गई है. जबकि मौत के आंकड़ों में भी उछाल देखने को मिल रहा है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 660 नए मामले दर्ज किए किए गए. नए मामलों के साथ आंकड़ा बढ़कर 3 लाख 24 हजार 744 हो गया. हालांकि, अब तक 3 लाख 8 हजार लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं.

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की शर्टलेस फोटो, लिखा- 'यह पापा प्रचार नहीं करता'

पेट और कमर के आसपास की चर्बी दे सकती है रोग को न्योता, हटाने के लिए किस फूड का करें सेवन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget