एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी सेना का दावा: बीजेपी MLA ने कॉपी किया हमारा गाना, राजा सिंह ने दी सफाई

पाकिस्तानी सेना के दावों पर बीजेपी विधायक राजा सिंह ने कहा कि मैंने किसी आतंकी देश के गाने को कॉपी नहीं किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अच्छा लगा कि पाकिस्तानी मीडिया भी मेरे गाने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' को कवर कर रहा है.

नई दिल्ली: पाकिस्तानी सेना ने रविवार को दावा किया कि भारत के एक विधायक ने उसके एक गाने की नकल कर और उसमें थोड़ा सा बदलाव कर उसे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित कर दिया. पाकिस्तानी सेना ने बीजेपी के इस विधायक की खिल्ली उड़ाते हुए भारत को यह नसीहत भी दे डाली कि वह सच बोलने में भी पाकिस्तान की नकल करे.

तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक ठाकुर राजा सिंह लोध ने ट्वीट किया था, ‘‘मेरा नया गाना, जो श्रीरामनवमी के अवसर पर 14 अप्रैल को दोपहर 11:45 बजे जारी किया जाएगा, हमारे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित है.’’

बहरहाल, लोध ने जब सोशल मीडिया पर गाने का एक हिस्सा साझा किया तो पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि यह गाना पाकिस्तान दिवस के अवसर पर 23 मार्च को उसकी मीडिया इकाई की ओर से जारी किए गए एक गाने की नकल है और इस गाने को साहिर अली बग्गा ने लिखा है.

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक, लोध ने ‘जिंदाबाद पाकिस्तान’ गाने की नकल की और इसमें थोड़ा बदलाव कर इसे ‘जिंदाबाद हिंदुस्तान’ कर दिया और फिर इसे भारतीय सैन्य बलों को समर्पित कर दिया. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया, ‘‘खुशी हुई कि आपने इसकी नकल की. लेकिन सच बोलने की भी नकल करें.’’

पाकिस्तानी सेना के दावों पर विधायक ने कहा कि मैंने किसी आतंकी देश के गाने को कॉपी नहीं किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा, अच्छा लगा कि पाकिस्तानी मीडिया भी मेरे गाने 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' को कवर कर रहा है. मुझे और भी ज्यादा आश्चर्य है कि एक आतंकी देश भी गायक बनाता है. हो सकता है कि पाकिस्तानी गायक ने हमारे गाने को कॉपी किया हो. मैंने पाकिस्तान जैसे आतंकी देश से कुछ भी कॉपी नहीं किया.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Explained: अमेरिका से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35 फाइटर जेट! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
US से इजरायल पहुंचा, फिर तुर्किये की झोली में आया F-35! ट्रंप की डील से नेतन्याहू परेशान क्यों?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, अमेरिका का नए अटैक से इनकार, ट्रंप ने नेतन्याहू से फोन पर क्या की बात?
ईरान के बुशहर समेत कई शहरों में भीषण धमाके, ट्रंप का नए अटैक से इनकार, नेतन्याहू से फोन पर की बात

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget