एक्सप्लोरर

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में 35 लोगों की मौत, दर्जनों घायल

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान में हुए दो भीषण सड़क हादसे में 35 लोगों की मौत हो गई है. दोनों हादसों में बस पलटी है. एक हादसे में ईरान से शिया यात्रियों को लेकर लौट रही बस हादसे का शिकार हुई है.

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान में रविवार (25 अगस्त) को दो अलग-अलग बस हादसों में 35 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए. पहला सड़क हादसा दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में हुआ, जहां शिया मुस्लिम श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिर गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई. ये लोग ईरान से लौट रहे थे. कुछ घंटों बाद ही पाकिस्तानी पंजाब प्रांत में एक और बस खाई में गिर गई, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई. 

पाकिस्तान के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को कुछ घंटों के अंतराल पर दो अलग-अलग बस दुर्घटनाओं में कम से कम 35 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा दर्जनों अन्य लोग घायल हुए हैं. पुलिस और अधिकारियों ने कहा कि पहली घटना तब हुई जब ईरान के रास्ते इराक से लौट रहे शिया मुस्लिम तीर्थयात्रियों की एक बस दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान में एक राजमार्ग से एक खाई में गिर गई, जिसमें कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए.

ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी बस
पाकिस्तान की पुलिस और अधिकारियों ने बताया कि कुछ घंटों बाद, पूर्वी पंजाब प्रांत के कहुटा जिले में एक बस के खाई में गिर जाने से 23 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय पुलिस प्रमुख काजी साबिर ने बताया कि पहली दुर्घटना मकरान तटीय राजमार्ग पर हुई, जब बलूचिस्तान प्रांत के लासबेला जिले से गुजरते समय ब्रेक फेल होने पर ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
पाकिस्तान में इस तरह के सड़क हादसे आम होते जा रहे हैं. हाल ही में इराक जाते समय शिया तीर्थ यात्रियों की बस ईरान में सड़क हादसे का शिकार हो गई थी. इस हादसे में 28 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इन दुर्घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने अधिकारियों से घायल तीर्थयात्रियों के लिए उचित चिकित्सा उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा.

यह भी पढ़ेंः PM Modi Ukraine Visit: पाकिस्तान के आसमान से गुजरा PM मोदी का विमान, पड़ोसी मुल्क में मचा बवाल, जानें अवाम ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’
कितना लंबा चलेगा US-ईरान युद्ध? IRGC ने कर दिया साफ, कहा- ‘जब तक...’

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget