एक्सप्लोरर

पाकिस्तानः एक दिन में कोरोना संक्रमण के आए रिकॉर्ड 6397 मामले, अब तक 2463 लोगों की मौत

पाकिस्तान के पंजाब में 47 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 107 लोगों की मौत हो गई. देश में अब तक 40 हजार से ज्यादा ठीक हो चुके हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 6,397 नए मामले सामने आए हैं जो एक दिन में अब तक का सबसे ज्यादा हैं. इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,25,933 हो गई. संक्रमण का यह रिकॉर्ड इजाफा ऐसे दिन सामने आया है जब पाकिस्तान सरकार संसद में 2020-21 वित्त वर्ष का बजट संसद में पेश करने जा रही है.

पंजाब में सबसे ज्यादा मामले

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से 107 लोगों की मौत हो गई. देश में अब तक 2,463 लोगों की मौत हो गई है. अब तक देश में 40,247 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पंजाब प्रांत में संक्रमण के 47,382 मामले सामने आए हैं. इसके बाद सिंध में 46,828, खैबर-पख्तुनख्वा में 15,787, बलूचिस्तान में 7,673, इस्लामाबाद में 6,699, गिलगित-बाल्तिस्तान में 1,030 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 534 मामले हैं.

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘कुल 809,169 जांच अब तक हुए हैं जिसमें से पिछले 24 घंटे में ही रिकॉर्ड 28,344 जांच की गई हैं.’’

GDP में 0.38 फीसदी की गिरावट

मौजूदा वित्त वर्ष में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.38 प्रतिशत गिरावट होने की बात कही गई है, जिसके लिए अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण को मुख्य वजह बताते हैं. अर्थव्यवस्था को नुकसान होने की आशंका के कारण ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश में पूरी तरह लॉकडाउन लागू नहीं किया.

संसद में शुक्रवार को बजट पेश किया जाना है लेकिन इस दौरान सदस्यों की संख्या कम रहने की संभावना है. विपक्षी नेता शहबाज शरीफ सहित कई सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं.

आर्थिक मामलों के सलाहकार डॉक्टर अब्दुल हफीज शेख ने बृहस्पतिवार को आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत करते हुए कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को कोरोना वायरस की वजह से तीन ट्रिलियन का नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें

कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने पर पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल के दो पत्रकारों को किया गया बर्खास्त

कोरोना के बाद अब चीन में बाढ़ का कहर, लाखों लोग बेघर, दर्जनभर की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget