एक्सप्लोरर

रिहा होते ही हाफिज सईद ने उगला जहर, कहा- जल्द आजाद होगा कश्मीर

अप्रैल 2012 में अमेरिका ने आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों की लिस्ट जारी की. हाफिज सईद का इस लिस्ट में नंबर दो पर था. अमेरिका ने इसके ऊपर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी घोषत कर रखा है.

नई दिल्ली: मुंबई हमले का गुनहगार आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान में नजरबंदी से रिहा हो गया है. रिहा होते ही हाफिज ने कश्मीर राग छेड़ दिया. हाफिज सईद ने एक वीडियो संदेश में कहा कि मेरी रिहाई से भारत की किरकिरी हुई है. भारत मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, कश्मीर आजाद होकर रहेगा.

उसने कहा, ''हुकूमत के जितने लोग और सरकार के अधिकारी ये सब आकर ये कह रहे थे कि इनको रिहा नहीं करना लेकिन जजों ने उनकी तमाम बातें सुनकर उनको रद्द करके मेरी रिहाई का हुकुम दे दिया. मैं समझता हूं कि ये पाकिस्तान की आजादी की जीत है और इंशाल्लाह-इंशाल्लाह कश्मीर भी आजाद होकर रहेगा, क्योंकि मैं कश्मीर का केस लड़ रहा हूं और कश्मीर की वजह से भारत मेरे पीछे पड़ा हुआ है.''

हाफिज सईद ने कहा, ''उसकी (भारत) सब मेहनतें और कोशिशें नाकाम हुईं, अल्लाह ने मुझे रिहाई दी, मैं अल्लाह से दुआ करता हूं कि अल्लाह इसमें बरकत अता फरमाए और मुझे और मेरे सारे साथियों, जमात के सारे, तमाम लोगों को तौफीक दे कि हम अल्लाह की खातिर इस मुल्क की आजादी और कश्मीर की आजादी की खातिर हम भरपूर किरदार अदा करें, अल्लाह हम सबकी मदद अता फरमाए.''

हाफिज सईद की आजादी पर अमेरिका का बयान हाफिज सईद की रिहाई के बाद अमेरिका की सख्त प्रतिक्रिया आई है. अमेरिकी की ओर से जारी बयान में कहा गया, ''हाफिज सईद एक आतंकी है, संयुक्त राष्ट्र और अमेरिका दोनों ने उसे आतंकी घोषित किया है.''

आपको बता दें कि सईद ने पंजाब के गृह विभाग ओर से 24 अक्तूबर को दिए गए उस आदेश को चुनौती दी थी जिसमें कहा गया था कि उसकी नजरबंदी जन सुरक्षा कानून के तहत एक महीने के लिए और बढ़ाई जाए.

पिछली सुनवाई के दौरान अदालत ने प्रांतीय सरकार को नोटिस जारी कर सईद की नजरबंदी पर जवाब मांगा था. कानूनी अधिकारी के आग्रह को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी थी. पिछले महीने पंजाब न्यायिक समीक्षा बोर्ड ने सईद की नजरबंदी की मियाद 30 दिनों के लिए बढ़ा दी थी.

कौन है हाफिज सईद? हाफिज सईद आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का चीफ है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है. 13 दिसंबर 2001 में संसद पर हुए हमले की साजिश रचने वालों में ये शामिल था. 11 जुलाई 2006 को मुंबई की ट्रेनों में हुए धमाकों में भी इसका हाथ था और मुंबई में 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है. इस हमले में 167 बेगुनाह मारे गए थे. हाफिज सईद सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में वांटेड है.

अप्रैल 2012 में अमेरिका ने आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों की लिस्ट जारी की. हाफिज सईद का इस लिस्ट में नंबर दो पर था. अमेरिका ने इसके ऊपर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी घोषत कर रखा है. भारत ने सईद के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है. यही नहीं, संयुक्त राष्ट्र इसके संगठन जमात-उद-दावा को आतंकी संगठन घोषित कर चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान

Embed widget