एक्सप्लोरर

Pakistan Imran Khan: इमरान खान ने पाकिस्तान में समय पर चुनाव के लिए IMF से मांगी गारंटी, कही ये बात

Pakistan: पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)  के बीच महीनों की लंबी बातचीत के बाद 29 जून को देश को तीन अरब अमेरिकी डॉलर का राहत पैकेज देने को लेकर समझौता हुआ.

Pakistan Imran Khan To IMF: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran khan) ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से यह गारंटी मांगी है कि देश में आम चुनाव निर्धारित समय पर होंगे. पाकिस्तान के लिए स्टैंडबाय अरेंजमेंट (SBA) की समीक्षा और संभवतः इस समर्थन देने के लिए IMF कार्यकारी बोर्ड की बैठक होनी है.

IMF कार्यकारी बोर्ड की बैठक से कुछ दिन पहले संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में घोषित तीन अरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज से संबंधित प्रमुख उद्देश्यों व नीतियों के लिए आश्वासन व समर्थन मांगने के लिए शुक्रवार को लाहौर में खान से मुलाकात की.

तीन अरब अमेरिकी डॉलर का राहत पैकेज
पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)  के बीच महीनों की लंबी बातचीत के बाद 29 जून को देश को तीन अरब अमेरिकी डॉलर का राहत पैकेज देने को लेकर समझौता हुआ. पाकिस्तान को दिए जाने वाले कर्ज की समीक्षा के लिए IMF का कार्यकारी बोर्ड 12 जुलाई को बैठक करेगा.

जियो न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि खान ने IMF से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि अक्टूबर में होने वाले आम चुनाव निर्धारित समय पर हों. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (PTI) के मुखिया इमरान खान के हवाले से कहा गया है कि क्या आप (IMF) गारंटी दे सकते हैं कि देश में चुनाव समय पर होंगे. 

IMF की बैठक सवालों के घेरे में 
सूत्रों के अनुसार IMF प्रतिनिधियों ने कहा कि उनका संगठन देश की स्थिति पर कड़ी नजर रखता है, लेकिन हम आंतरिक राजनीतिक मामलों में बहुत अधिक हस्तक्षेप नहीं कर सकते हैं. अंदरूनी सूत्रों ने कहा कि IMF अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि अंतरिम व्यवस्था संवैधानिक रूप से अनिवार्य समय अवधि के भीतर देश में आम चुनाव आयोजित करेगी.

बैठक में IMF के देश प्रमुख नाथन पोर्टर ने भाग लिया जो वाशिंगटन से वर्चुअली शामिल हुए और रेजिडेंट प्रतिनिधि एस्टर पेरेज़ लुइस भी उपस्थित थे.IMF की बैठक पाकिस्तान में सवालों के घेरे में आ गई है, जहां कुछ नेताओं ने इसे देश के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करार दिया है.

ये भी पढ़ें:US Killed IS Leader: बिल में छुपा बैठा था ISIS का ये बड़ा नेता, अमेरिकी ने ड्रोन से हमला कर यूं मार गिराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget