एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के PM इमरान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, लोगों से की ये अपील

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है. उन्होंने अपने देश के लोगों से महामारी के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए नियमों का पालन करने का आग्रह किया.

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी टीका लगवाया और अपने देश के लोगों से महामारी के मामलों में वृद्धि को रोकने के लिए नियमों का पालन करने का आग्रह किया. इमरान खान के कार्यालय ने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है.

इमरान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

इमरान खान के कार्यालय ने ट्वीट कर लिखा ‘‘प्रधानमंत्री इमरान खान को आज टीका लगाया गया. इस अवसर पर उन्होंने देश के लोगों से महामारी की तीसरी लहर के मद्देनजर मानक संचालन प्रक्रिया का पूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया.’’

पाकिस्तान ने इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में लॉकडाउन की भी घोषणा की. बता दें कि पाकिस्‍तान इस साल कोरोना वैक्सीन को खरीदने के विचार में नहीं है. पाकिस्तान सरकार ने साफ किया है कि वह अपने पड़ोसी देशों से दान में मिले कोरोना वैक्सीन से ही देश में लोगों को वैक्सीन मुहैया कराएगा. वहीं भारत ने ऑक्‍सफोर्ड की कोरोना वैक्‍सीन के एक करोड़ 60 लाख डोज पाकिस्तान को दान में दिए हैं.

भारत में 3 करोड़ से ज्यादा को मिली वैक्सीन

फिलहाल भारत में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई है. जिसके बाद से लेकर अभी तक 3 करोड़ 71 लाख 43 हजार 255 कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है. वहीं देशभर में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारता दिख रहा है.

भारत में अभी तक कुल 1 करोड़ 15 लाख 13 हजार 945 से ज्यादा कोरोना संक्रमित सामने आए हैं. जिसमें से एक लाख 60 हजार के करीब लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है. वहीं देशभर में 1 करोड़ 10 लाख 81 हजार 335 कोरोना संक्रमित लोग इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं. वर्तमान में तकरीबन 2 लाख 73 हजार 205 से ज्यादा कोरोना संक्रमितों का इलाज किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः असम भाजपा ने 15 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित, जानें- वजह

Covid-19 Vaccination: अब वैक्सीनेशन के लिए आगे आई रॉबिनहुड आर्मी, टीकाकरण में बुजुर्गों की कर रहे मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिक्स के बाद ईरान-UAE में 'दोस्ती', पेजेश्कियान बोले - 'बीती बातों को...'
ब्रिक्स के बाद ईरान-UAE में 'दोस्ती', पेजेश्कियान बोले - 'बीती बातों को...'
ब्रिटेन के होंगे टुकड़े? UK से अलगाव के लिए तीन देश हुए एकजुट!
ब्रिटेन के होंगे टुकड़े? UK से अलगाव के लिए तीन देश हुए एकजुट!
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'

वीडियोज

Sansani: पंजाबी गाने पर बवाल...सिंगर के घर 'मौत की दस्तक'!।Gulab Sidhu House Firing
UP News: Maharajganj में हाईवे पर मौत वाली गलती का CCTV हिला देगा !
BRICS Summit 2026 | Janhit: भारत-चीन मिले...Pakistan कैसे ना जले? | Modi-Putin-Xi Jinping | Russia
Oil Crisis: तेल के रास्तों पर 'ताला'...आगे क्या होने वाला ?। Janhit With Romana Isar Khan
Romana Isar Khan | BRICS Summit 2026 News : ब्रिक्स में मिले दिल क्या हुआ हासिल?! | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
UNGA में मिलेंगे PM मोदी-रहमान? बांग्लादेश के मंत्री बोले- 'भारत सिर्फ...'
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
राजस्थान निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, कल आएंगे नतीजे
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, 'धमाल 4' समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
मंधाना-शेफाली की विस्फोटक पारी, एशिया कप फाइनल में भारत ने बनाए 183 रन
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
'अस्वीकार्य है', ओमान में जहाज पर हुआ हमला तो बोला भारत, इंडियन के लिए सर्च जारी
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
सिंधु जल संधि पर UNGA में गिड़गिड़ाएंगे शहबाज शरीफ, बना रहे ये प्लान
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
गाड़ी में पेट्रोल की आ रही बदबू, भूलकर भी न करें ड्राइव
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
बाथरूम में बार बार दिखता है कनखजूरा? मिनटों में ऐसे भगाएं
Embed widget