एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccination: अब वैक्सीनेशन के लिए आगे आई रॉबिनहुड आर्मी, टीकाकरण में बुजुर्गों की कर रहे मदद

एक विशेष कैंपेन 'सीनियर पैट्रोल' के जरिए ABP-RHA अब कोरोना वैक्सीनेशन की तरफ काम कर रहे हैं. एबीपी नेटवर्क रॉबिनहुड आर्मी को बढ़ावा देकर ज्यादा लोगों तक पहुंचने में मदद कर रहा है ताकी और अधिक स्वयंसेवक इससे जुड़ने के लिए प्रेरित हो सकें.

कोरोना काल में जरूरतमंदों को खाना मुहैया करवाने से लेकर डिजिटल माध्यम से शिक्षा देने में एबीपी नेटवर्क ने कोविड-19 महामारी के दौरान सबसे कमजोर वर्ग के लोगों की मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वहीं अब एक बार फिर से स्वयंसेवी संस्था रॉबिनहुड आर्मी (RHA)-एबीपी नेटवर्क सकारात्मक सामाजिक प्रभाव डालने के लिए आ गई है.

एक विशेष कैंपेन 'सीनियर पैट्रोल' के जरिए ABP-RHA अब कोरोना वैक्सीनेशन की तरफ काम कर रहे हैं. एबीपी नेटवर्क रॉबिनहुड आर्मी को बढ़ावा देकर ज्यादा लोगों तक पहुंचने में मदद कर रहा है ताकी और अधिक स्वयंसेवक इससे जुड़ने के लिए प्रेरित हो सकें. नेटवर्क की ओर से सरकार के उन प्रयासों का समर्थन किया जा रहा है जो भारत को स्वस्थ और कोविड मुक्त बनाते हैं. वास्तव में इस साल नेटवर्क ने न्यूज नेटर्वक (हिंदी) के एनटी अवार्ड में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन लाने के लिए सर्वश्रेष्ठ सामाजिक योगदान का खिताब भी जीता.

वहीं देश में जनवरी 2021 में विश्व का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू किया गया है. अब इसके दूसरे चरण में एबीपी-आरएचए लोगों की सहायता करने के लिए जा रहा है. इस फेज में 10 करोड़ सीनियर सिटीजन जो 60 साल से ऊपर हैं, उन्हें कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. वहीं सरकार की ओर से Co-Win प्लेटफॉर्म को भी लॉन्च किया है, जहां लाभार्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन वैक्सीनेशन के लिए करना होगा. इस स्थिति में वैक्सीन को तेज करने वाली प्रणालियों को स्थापित करने की तत्काल आवश्यकता है.

Covid-19 Vaccination: अब वैक्सीनेशन के लिए आगे आई रॉबिनहुड आर्मी, टीकाकरण में बुजुर्गों की कर रहे मदद

वहीं जब से वैक्सीनेशन शुरू किया गया है तब से सिर्फ एक फीसदी लोगों को ही वैक्सीन दी गई है. सभी लाभार्थियों को कोरोना का टीका लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सिफारिश की गई है लेकिन वरिष्ठ नागरिक अच्छी तरह से तकनीकी से वाकिफ नहीं हैं. ऐसे में एबीपी-आरएचए वरिष्ठ नागरिकों की खुद को ऑनलाइन रजिस्टर करने में मदद करेगा. इसके अलावा स्वंयसेवक वृद्ध लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक खुद लेकर आएंगे और उन्हें वैक्सीन की डोज लगवाएंगे.

Covid-19 Vaccination: अब वैक्सीनेशन के लिए आगे आई रॉबिनहुड आर्मी, टीकाकरण में बुजुर्गों की कर रहे मदद

वहीं इस पहल के तहत 'उबर' भी भारत के 53 शहरों में बुजुर्गों को टीका केंद्रों तक ले जाने और वहां से उनके घर तक वापस पहुंचाने में मदद कर रहा है. उभर बुजुर्गों को ये सेवा मुफ्त में दे रहा है. इस शहरों में उबर और आरएचए दोनों संचालित होते हैं. दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान का समर्थन करने के अलावा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये मुफ्त राइड इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उबर के प्लेटफॉर्म पर ड्राइवरों के लिए कमाई के अवसरों को और बढ़ावा देगी.

वहीं यह प्रक्रिया काफी आसान होगी. अगर कोई वरिष्ठ नागरिक अकेले रह रहा है या किसी वरिष्ठ के रिश्तेदार चिंतित है और अन्य जगहों पर रह रहे हैं और आरएचए की सेवा के लिए अनुरोध करना चाहते हैं तो उन्हें संस्था की वेबसाइट www.robinhoodarmy.com पर फॉर्म को भरना होगा. वहीं इस अनुरोध के कुछ ही घंटों के बाद एक रॉबिन उन तक पहुंचेगा. इससे पहले अप्रैल 2020 में लॉकडाउन के दौरान एबीपी नेटवर्क और रॉबिनहुड आर्मी ने एक ऐसा ही प्रोजेक्ट चलाया था. उस दौरान सीनियर पैट्रोल' के तहत वरिष्ठ लोगों को खाने का जरूरी सामान और दवाईयां उपलब्ध करवाई गई थी.

यह भी पढ़ें: Coronavirus: लॉकडाउन में बुजुर्गों की मदद के लिए आगे आई रॉबिन हुड आर्मी, पहुंचा रही है जरूरी सामान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'ज्ञानेश कुमार को...', CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन भी करेगा प्रोटेस्ट, बताई तारीख
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
'BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया', CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा
CJP अब प्रदर्शन करेगी या नहीं? रिहा होने के बाद सौरव दास ने कर दिया खुलासा

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget