एक्सप्लोरर

Attack on Anti Polio Team: पाकिस्तान में पोलियो टीम पर हमले में 2 पुलिसकर्मियों की मौत, आखिर आतंकी क्यों बना रहे हैं निशाना?

Polio Team Attack: दो पुलिस वालो को गोली मार दहशतगर्द फरार हो गए.अधिकारियों के मुताबिक, 'हमले के बाद एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

Pakistan Terrorist Attack: पाकिस्तान (Pakistan) एक ऐसा देश जहां कि बच्चों को पोलियो (Polio) पिलाना भी मुश्किल है. पोलियो पिलाने वाले कर्मियों को आतंकी आए दिन निशाना बनाते हैं. मंगलवार को एक बार फिर अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने पोलियो टीकाकरण टीम के साथ चल रहे दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घटना  दक्षिण वजीरिस्तान कबायली जिले की सीमा से सटे टैंक जिले में हुई.

दो पुलिस वालो को गोली मार दहशतगर्द घटनास्थल से फरार हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, 'हमले के बाद एक पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दोषियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.' फिलहाल किसी भी  गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. बता दें कि पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण कर्मियों के साथ अक्सर सशस्त्र सुरक्षाकर्मी चलते हैं, क्योंकि पाकिस्तान में हाल के सालों में पोलियो पिलाने गए लोगों को निशाना बनाकर कई घातक हमले किए गए हैं. आतंकवादी पोलियो टीकाकरण को पाकिस्तानी बच्चों की नसबंदी करने की पश्चिमी देशों की साजिश करार देते हुए इसका विरोध करते हैं.

सरकार ने क्या कहा? 
खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने पुलिस को दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा, “पोलियो टीकाकरण टीम पर हमले कायरतापूर्ण कृत्य हैं. इन कर्मचारियों पर हमला करने वाले लोग हमारे बच्चों के दुश्मन हैं.” महमूद ने पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा कर रहे दो पुलिसकर्मियों की हत्या पर शोक जताया. उन्होंने हमले में शामिल दोषियों को कानून के कटघरे में लाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

पहली घटना नहीं है? 
साल 2022 में पाकिस्तान में पोलियो टीम पर हमले की दो और घटनाएं हो चुकी हैं. इसी 28 जून को उत्तरी वजीरिस्तान कबायली इलाके में अज्ञात हमलावरों ने पोलियो टीकाकरण टीम के साथ चल रहे दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों की हत्या कर दी थी. वहीं, मार्च में बंदूकधारियों ने उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में पोलियो टीकाकरण अभियान में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रही एक महिला टीकाकरण कर्मी पर गोलियां बरसाई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें-

ये होता है आजाद मुल्क...', Imran Khan के विदेश मंत्री एस जयशंकर की तारीफ करते हुए वीडियो हुआ वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi
Bharat Ki Baat: सत्ता का प्लान...27 के सेंटर में मुसलमान | CM Yogi | AKhilesh | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: 'प्वाइंट ब्लैंक' का टारगेट कौन?Himanta Sarma के AI वीडियो पर क्यों मचा है बवाल?
ABP Report: क्लासरूम में LIVE मर्डर और सुसाइड| Tarntaran News | Crime | Viral Video | ABP News
Mahadangal With Chitra Tripathi: Owaisi की तैयारी, UP में बाबाVs बुर्का धारी! | CM Yogi | ABP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
Video:
"विदेशी मैडम बिहारी टोन" लंदन की सड़कों पर देसी स्टाइल में समोसे बेचते दिखी गौरी मैम- वीडियो वायरल
Embed widget