एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, 10 आतंकवादी गिरफ्तार, चीनी नागरिकों पर थी हमले की तैयारी

Pakistan: पाकिस्तान की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पाकिस्तान पुलिस ने शुक्रवार (28 जुलाई) को 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है जिससे एक बड़ा आतंकी हमला टल गया.

Pakistan Police averted terrorist attack: पाकिस्तान की पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. पाकिस्तान पुलिस ने शुक्रवार (28 जुलाई) को 10 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है, जिससे एक बड़ा आतंकी हमला टल गया. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये आतंकवादी चीनी नागरिकों सहित अन्य विदेशी लोंगों पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहे थे. साथ ही ये आतंकी पंजाब प्रांत में एक मुहर्रम समारोह को भी निशाना बनाने की योजना बना रहे थे.

खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया था अभियान 
पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने प्रांत के लाहौर, अटक, सरगोधा, गुजरांवाला, मुल्तान और डेरा गाजी खान जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाए, जिसके तहत ये  गिरफ्तारियां की गई. वहीं सीटीडी ने एक बयान में कहा कि पंजाब पुलिस ने प्रतिबंधित संगठनों के 10 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया और चीनी नागरिकों समेत अन्य विदेशी लोगों पर होने वाले बड़े आतंकी हमले को टाल दिया है. 

संदिग्ध आतंकवादी प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े
बयान के अनुसार, संदिग्ध आतंकवादी प्रतिबंधित संगठनों तहरीक तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), दाएश (आईएसआईएस), सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान और लश्कर झांगवी (एलईजे) से संबंधित हैं. आतंकवादियों के कब्जे से छह हथगोले, एक आईईडी, 893 ग्राम विस्फोटक, सात डेटोनेटर्स आदि मिले है और साथ ही प्रतिबंधित संगठनों का साहित्य भी बरामद हुआ है. 

मुहर्रम के जुलुस को बाधित करना चाहते थे आतंकी
सीटीडी के बयान में बताया गया कि आतंकवादी प्रांत में मुहर्रम के जुलुस को बाधित करना चाहते थे और इसके साथ ही महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान, धार्मिक स्थानों और विदेशी नागरिकों को निशाना बनाना चाहते थे. फिलहाल संदिग्धों को पूछताछ के लिए अज्ञात स्थानों पर ले जाया गया है. 

इसी बीच पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर घृणित सामग्री साझा करने के आरोप में सात लोगों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा उनके बारे में बताया गया है कि वे लोग सोशल मीडिया पर घृणित सामग्री शेयर करके सांप्रदायिक अराजकता फैलाना चाहते थे. 

यह भी पढ़ें- जापानी शहर के मेयर को गर्भवती महिलाओं को नसीहत देना पड़ा महंगा, मांगनी पड़ी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
Explained: पेरिस की सड़कों से संसद तक,1968 से अब तक के फ्रांसीसी छात्र आंदोलन और उनके परिणाम
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
नाइजीरिया के बोर्नो में सेना के काफिले पर हमला, 15 लोगों की मौत
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
पसलियां टूटीं, फेफड़ों में छेद... कोलकाता हादसे के पीड़ितों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासे
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget