एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के पीएम ने की बातचीत की पेशकश, भारत ने क्यों कर दिया अनसुना?

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अन्य पड़ोसी देशों से काफी अलग है. विभाजन के बाद से ही दोनों देशों का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है.

साल 2019 में पाक अधिकृत कश्मीर के बालाकोट में भारत ने एयर स्ट्राइक की थी. इस स्ट्राइक के 4 साल बाद यानी 1 अगस्त 2023 को पहली बार पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने भारत के साथ बातचीत करने की पेशकश की है. 

दरअसल पाक पीएम शहबाज शरीफ मंगलवार यानी 1 अगस्त को इस्लामाबाद में पाकिस्तान खनिज शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने पहुंचे थे.

‘डस्ट टू डेवलपमेंट’ के नारे के तहत आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में विदेशी निवेश लाना था. मगर बैठक के बीच में उन्होंने अचानक ही भारत की बात छेड़ दी.

पीएम शहबाज ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों देश फिलहाल गरीबी और बेरोजगारी से लड़ रहे हैं इसलिए ‘युद्ध कोई विकल्प नहीं है'.

उन्होंने आगे कहा कि अगर पड़ोसी देश(भारत)  गंभीर मुद्दों पर बात करने के लिए तैयार है तो हम भी बातचीत के लिए  तैयार हैं.

शरीफ आगे कहते हैं, 'पिछले 75 वर्षों में हमने तीन युद्ध लड़े हैं. लेकिन इन युद्धों ने देश में सिर्फ गरीबी, बेरोजगारी और संसाधनों की कमी को जन्म दिया है. युद्ध अब विकल्प नहीं है.' 

यहां शरीफ 1965 में हुए कश्मीर युद्ध, साल 1971 में हुए बांग्लादेश बंटवारा और साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध की बात कर रहे थे. इन तीनों में ही युद्ध में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था. 

भारत ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

भारत और पाकिस्तान के रिश्ते अन्य पड़ोसी देशों से काफी अलग है. विभाजन के बाद से ही दोनों देशों का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है.

अब 1 अगस्त को शहबाज ने बातचीत की पेशकश जरूर की है, लेकिन भारत की तरफ से अब तक इस बयान को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

भारत ने क्यों किया अनसुना 

1. पाकिस्तान में 12 अगस्त 2023 को संसद का पांच साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा. ऐसे में पीएम पद छोड़ने से सिर्फ 12 दिन पहले भारत के साथ अच्छे रिश्ते बनाने की शुरुआत करने की बात सिर्फ आने वाले आम चुनाव से पहले चुनावी कैम्पेन का एक हिस्सा लग रहा है.

शहबाज शरीफ पाकिस्तान की जनता के नजर में खुद को उदार नेता की तरह पेश करना चाहते हैं. ताकी आने वाले लोकसभा चुनाव में उन्हें इसका फायदा मिल सके. 

2. ऐसा नहीं है कि भारत ने पहले कभी भी दोनों देशों की कटुता को दूर करने की कोशिश नहीं की. भारत ने हमेशा ही सकारात्मक रवैये के साथ पाकिस्तान के बात करना चाहा लेकिन पड़ोसी देश ने बार बार भारत को धोखा ही दिया है.

दोनों देशों के बीच रिश्ते सामान्य करने की कोशिश में साल 1999 के फरवरी महीने में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाते हुए लाहौर बस यात्रा की थी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात भी की थी. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारत के साथ दगा किया. 

3. दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध की एक और कोशिश फरवरी 2005 में की गई. इस साल भारत के प्रशासित कश्मीर और पाकिस्तान के प्रशासित कश्मीर के बीच बस सेवा की शुरुआत की गई. लेकिन साल 2008 के जुलाई महीने में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में भारतीय दूतावास पर चरमपंथी हमला हुआ. 

भारत से क्यों बातचीत करना चाहता है पाकिस्तान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के भारत के साथ बातचीत की पेशकश का एक बड़ा कारण पाकिस्तान की छवि भी हो सकती है.

दरअसल वर्तमान में दुनिया के सामने पाकिस्तान की छवि एक आतंकी और गरीब देश की बनी हुई है. ज्यादातर देश पाकिस्तान को कर्ज तक नहीं देना चाहते है.  

इसके अलावा कई ऐसे देश हैं जो पाकिस्तान को इसलिए भी भाव नहीं देते ताकि उनका भारत से संबंध खराब न हो जाए.

आतंकवाद पड़ने लगे पाकिस्तान पर भारी 

पिछले कुछ समय भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भयंकर आर्थिक तंगी, गरीबी, भुखमरी से गुजर रहा है. हाल ये है कि जिस आतंक को इस देश ने पनाह दी, पाला-पोषा था, वही आतंकवाद अब पाकिस्तान पर भारी पड़ने लगा है.

वहीं दूसरी तरफ दूसरी तरफ दुनियाभर में भारत की छवि सशक्त, ताकतवर, तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और वर्ल्ड लीडर के तौर पर बन रही है.

ऐसे में अगर पाकिस्तान भारत के साथ खराब संबंध रखता है तो उसे सिर्फ आर्थिक ही नहीं, बल्कि वैश्विक सपोर्ट के स्तर पर भी भारी नुकसान हो रहा है.

पाकिस्तान और भारत के रिश्ते सुधर सकते हैं? 

पिछले साल ही अजीत डोभाल ने कहा था कि भारत पाकिस्तान के साथ सामान्य संबंध बनाना तो चाहता है लेकिन हम आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

उन्होंने ये साफ कहा था कि पाकिस्तान अपनी सुविधा के अनुसार जब चाहे युद्ध और चाहे शांति नहीं चुन सकते हैं. उन्होंने ये भी साफ कहा था कि पाकिस्तान से बातचीत करने का फैसला भी भारत ही करेगा.

उन्होंने कहा था कि रिश्ते सुधारने के लिए कब और किससे किन शर्तों पर करनी है यह भी हम ही निर्धारित करेंगे. 

एक तरफ बातचीत की पेशकश दूसरी तरफ परमाणु का जिक्र 

1 अगस्त को पाकिस्तान के पीएम ने भारत के बातचीत करने के अपने बयान के थोड़ी देर बाद ही परमाणु हथियारों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा 'पाकिस्तान परमाणु संपन्न देश है.

ऐसा आक्रमक होने के लिए नहीं बल्कि खुद की रक्षा के लिए किया गया है.  

साल 2023 के जून महीने में स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट के अनुसार पिछले एक साल में जहां चीन ने 60 परमाणु हथियार बढ़ाए हैं.

रूस ने 12 परमाणु हथियार बनाए तो वहीं पाकिस्तान ने भी 5 परमाणु हथियार बनाए हैं. इसके अलावा नॉर्थ कोरिया ने 5 और भारत ने 4 हथियार बढ़ाए हैं. 

पाकिस्तान में कब होंगे आम चुनाव ?
पाकिस्तान में संसद का कार्यकाल खत्म होने में सिर्फ 12 दिन बचे हैं. पाकिस्तान के संविधान के मुताबिक, आम चुनाव संसद के कार्यकाल खत्म होने के 60 दिन बाद तक कराया जाता है.

हालांकि, सरकार संवैधानिक कार्यकाल समाप्त होने से पहले संसद के निचले सदन को भंग कर देती है तो चुनाव की तारीख को विघटन के 90 दिनों तक बढ़ाया जा सकता है. फिलहाल 14 अगस्त को संसद का ये कार्यकाल खत्म हो जाएगा. जिसके बाद चुनाव आयोग तय करेगा कि चुनाव कब होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
इंडोनेशिया- भारत के बीच हुए कई बड़े समझौते, पीएम मोदी को मिला सर्वोच्च सम्मान, प्रधानमंत्री बोले- 'आज से...'
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, आसिम मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
'हर तरह का विकल्प...', सिंधु के पानी को लेकर फिर बौखलाया पाकिस्तान, मुनीर ने भारत को दी गीदड़भभकी
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई भारी तबाही? दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक
मातम के बीच बारूद की गूंज! ईरान ने हॉर्मुज में मचाई तबाही, दो जहाजों पर मिसाइल से किया अटैक

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Kirti Azad On Ram Mandir: 'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम सिंह जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
'कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए मुलायम जिम्मेदार थे तो...' चढ़ावा चोरी के बीच क्यों भड़के कीर्ति आजाद
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
Karur Stampede: करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
करूर भगदड़ केस में थलापति विजय को SC से राहत, DMK को फटकार- 'सुप्रीम कोर्ट को राजनीतिक लड़ाई का मंच न बनाएं'
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन बने 'बलि' का बकरा, ZIM टी20 सीरीज से ऐसे ही नहीं कटा पत्ता
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
चीन के 'दुश्मन' को भारत देगा 'अस्त्र', PM मोदी ने इंडोनेशिया के साथ किए 20 करार
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
पेपर लीक के बीच इस यूनिवर्सिटी ने कर दिया कमाल, क्वेश्चन पेपर में ही छाप दिए आंसर
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
फ्रांस में गर्मी के साथ-साथ एसी की कीमत भी निकाल रही पसीना, जानिए भारत के मुकाबले कितना महंगा
Embed widget