एक्सप्लोरर

ईरान-इजरायल की जंग के बीच कूदे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ, रोकर बोले- 'बेवजह...'

Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला कर दिया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ईरान और इजरायल के युद्ध में कूद पड़े हैं. उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया दी है.

Israel Iran War: इजरायल ने ईरान पर शुक्रवार सुबह हवाई हमला कर दिया. इसके बाद ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर है. इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने ईरान के टॉप सैन्य कमांडर्स को मारने का दावा भी कर दिया. इजरालयल और ईरान के युद्ध में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी कूद पड़े. उन्होंने इजरायल की आलोचना करते हुए कहा कि यह गलत है. शहबाज की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की गई है.

पाकिस्तानी पीएम शहबाज ने एक्स पर लिखा, ''मैं ईरान पर किए गए हमले की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ. इस हमले में हुई मौतों पर ईरानी लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ. यह बेहद गैरजिम्मेदाराना और चिंताजनक कृत्य है. पहले से ही अस्थिर क्षेत्र में और अस्थिरता पैदा होने का खतरा है. हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय और संयुक्त राष्ट्र से अपील करते हैं कि वे वैश्विक शांति को खतरे में डालने वाली किसी भी तरह की गतिविधि को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाएँ.''

इजरायल डिफेंस फोर्स ने क्या दी प्रतिक्रिया

अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर आईडीएफ ने लिखा, "अब हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि ईरानी सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ, आईआरजीसी के कमांडर और ईरान के आपातकालीन कमांड के कमांडर सभी 200 से अधिक लड़ाकू विमानों के ईरान में किए गए इजरायली हमलों में मारे गए."

आईडीएफ ने जानकारी दी कि उन्हें हाल ही में मिली खुफिया जानकारी से पता चला कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की अपनी दौड़ में उस बिंदु के करीब पहुंच गया है, जहां से वापसी संभव नहीं है.

ईरान ने इजरायल पर दागे 100 ज्यादा ड्रोन

बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजरायल पर पिछले कुछ घंटों में 100 से ज्यादा ड्रोन दागे हैं. इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने इसकी पुष्टि की है. एफी डेफ्रिन के मुताबिक आईडीएफ ड्रोन्स को गिराने के लिए काम कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
घर पर ही आसानी से उगाएं लहसुन, हर चटनी में आएगा जबर्दस्त स्वाद
Embed widget