एक्सप्लोरर

पाक के पीएम इमरान खान ने दी जंग की धमकी, कहा- PoK में कुछ किया तो हम जवाब देंगे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत को धमकी देते हुए कहा है कि अगर भारत POK में कुछ भी करता है तो वह जवाब देगा. उनकी फौज़ पूरी तरह तैयार है.

नई दिल्ली:  जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तान के सियासतदानों की नींद उड़ी हुई है. किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है, ऐसे में क्या राष्ट्रपति और क्या प्रधानमंत्री सभी गीदड़भभकी पर उतर आए हैं. आज पाक के पीएम इमरान खान ने कहा कि भारत अगर पीओके में कुछ करता है तो हम जवाब देंगे. भारत को युद्ध की धमकी देते हुए इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान की सेना तैयार है. वहीं आज पाक के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने लोगों को जेहाद के लिए उकसाया है. अल्वी ने कहा कि कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाएंगे.

इमरान खान ने कहा,'' हम भारत को सबक सिखाएंगे. हम ईंट का जवाब पत्थर से देंगे. हमारी फौज पूरी तरह तैयार है. भारत ने पीओके में कुछ किया तो हम जवाब देंगे. ये जंग हुई तो दुनिया जिम्मेदार होगी.'' बता दें कि इससे पहले वहां के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी बचकाना बयान दिया था. उन्होंने लोगों को जेहाद के लिए भड़काना शुरू कर दिया है. पाक के राष्ट्रपति ने युद्ध की धमकी देते हुए कहा कि कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाएंगे. उनका देश और देशवासी कश्मीर के लोगों के साथ खड़े रहेंगे. उन्होंने कहा कि इस्लामाबाद, नई दिल्ली के फैसले के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का रुख करेगा.

बता दें की जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 जो राज्य को विशेष राज्य का दर्जा देता था उसे केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हाल में ही खत्म कर दिया है. इसके अलावा सरकार ने राज्य का पुनर्गठन बिल भी सदन में पास कराया जिसके बाद अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं. भारत सरकार के इसी फैसले से पाकिस्तान को मिर्ची लगी हुई है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने माना UN में भी नहीं मिलेगा समर्थन

एक तरफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति UN में जाने की बात तो कह रहे हैं लेकिन उन्हीं के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने खुद ही माना है कि संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान को समर्थन मिलना मुश्किल है. शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ''यूएन सुरक्षा परिषद में हमें समर्थन मिलना मुश्किल है, हमें मूखों के स्वर्ग में नहीं रहना चाहिए. पाकिस्तानी और कश्मीरियों को ये जानना चाहिए कि कोई आपके लिए खड़ा नहीं है, आपको जद्दोजहद करनी होगी, जज्बात उभारना आसान है. बाएं हाथ का काम है मुझे दो मिनट लगेंगे, लेकिन मसले को आगे ले जाना कठिन है. सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्य हैं कोई भी वीटो का इस्तेमाल कर सकता है.''

भारत के फैसले के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने उठाए ये कदम

-भारत के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ा. -भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को कम करने का फैसला. -भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को वापस भेजने का फैसला किया. -कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में उठाने की बात कही. - द्विपक्षीय समझौतों की समीक्षा करने का फैसला किया. - समझौता और थार एक्सप्रेस ट्रेन की आवजाही रोकी -लाहोर-दिल्ली बस सेवा रोकी

यह भी देखें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टी पर लगाया चुनाव चोरी का आरोप, जांच की मांग
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget