एक्सप्लोरर

करतारपुर कॉरिडोर: पाकिस्तान ने कहा- नवंबर में ही किया जाएगा उद्घाटन

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर पाकिस्तान ने कहा है कि करतारपुर सिखों के लिये पवित्र स्थल है और अंतर धार्मिक सौहार्द का सटीक उदाहरण है. पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि इस गलियारे का तय कार्यक्रम के अनुसार इस साल नवंबर में उद्घाटन किया जाएगा.

इस्लामाबाद: भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्तों में तनाव जारी है. इस बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की एक वरिष्ठ सहायक ने कहा कि गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती से पहले पाकिस्तान सिख श्रद्धालुओं के लिये करतारपुर गलियारा परियोजना पूरा करने को प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि इस गलियारे का तय कार्यक्रम के अनुसार इस साल नवंबर में उद्घाटन किया जाएगा.

करतारपुर गलियारा पाकिस्तान के करतारपुर स्थित डेरा साहिब को गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक गुरुद्वारे से जोड़ेगा और भारतीय सिख श्रद्धालुओं के लिये वीजा मुक्त आवागमन की सुविधा मुहैया कराएगा. करतारपुर साहिब की यात्रा के लिये सिख श्रद्धालुओं को सिर्फ परमिट लेना होगा. करतारपुर साहिब गुरुद्वारा की स्थापना बाबा गुरु नानक ने 1522 में की थी.

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की विशेष सहायक फिरदौस आशिक अवान ने एक के बाद एक कई ट्वीट में कहा कि करतारपुर सिखों के लिये पवित्र स्थल है और अंतर धार्मिक सौहार्द का सटीक उदाहरण है. उन्होंने उन खबरों को खारिज किया जिसमें यह दावा किया गया था कि पाकिस्तान ने भारत के साथ संबंधों में नए सिरे से तनाव की वजह से गलियारे पर काम रोक दिया है.

उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान संबंधों में तनाव के बावजूद दरबार साहिब करतारपुर की यात्रा करने वाले सिख श्रद्धालुओं के लिये उनके देश के दरवाजे खुले हैं. रेडियो पाकिस्तान के अनुसार उन्होंने कहा कि बढ़ते अतिवाद और असहिष्णुता की दुनिया में करतारपुर गलियारा सम्मान और सहिष्णुता के संदेश को फैलाता है. अवान ने कहा कि पाकिस्तान के ध्वज में सफेद रंग अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व करता है और यह सरकार को उतना ही पसंद है, जितना हरा रंग.

भारत के पांच अगस्त को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट देने के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. पाकिस्तान ने इसके बाद नई दिल्ली के साथ राजनयिक संबंधों का दर्जा घटा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget