एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी पीएम की किस दुखती रग पर भारत ने रखा हाथ कि देने लगे भड़काऊ बयान?

Pakistan News: पाकिस्तान में भले ही आर्थिक हालात खराब हों या फिर देश मुसीबतों का सामना कर रहा हो, मगर देश के नेता भारत को लेकर बयानबाजी से पीछे नहीं रहते हैं.

Pakistan PM: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर इन दिनों भारत को लेकर भड़काऊ बयान दे रहे हैं. इसकी वजह कश्मीर है. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने को वैध ठहराया है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से पाकिस्तान में खलबली मच गई है और भारत से आए इस फैसले ने पाकिस्तानी पीएम काकर के दुखती रग पर हाथ रख दिया है, जिसकी वजह से अब वह भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं. 

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी पीएम ने कहा है कि भारत को सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश का नाम देना गलत है. भारत दुनिया का सबसे बड़ा पाखंडी देश है, जहां जाति-आधारित सामाजिक कार्रवाइयों, अल्पसंख्यकों को हाशिए पर रखने, स्टेट-स्पॉन्सर हत्याओं और आतंकवाद को कवर करने के लिए धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और विविधता के खोखले नारे लगाए जाते हैं. काकर की इन बातों से उनकी झुंझलाहट साफ तौर पर नजर आ रही है. 

कश्मीरी लोगों के साथ खड़े होने की बात की

पाकिस्तान के कब्जे वाली कश्मीर की विधानसभा को संबोधित करते हुए काकर ने कहा कि भारत के सुप्रीम कोर्ट का जम्मू-कश्मीर पर दिया गया फैसला पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि वह मुजफ्फराबाद इसलिए आए हैं, ताकि ये दिखा सकें कि कश्मीरी लोगों के साथ हुए अन्याय के दौरान भी वह उनके साथ खड़े रहने वाले हैं. भारत की तरफ से जब भी कश्मीर को लेकर कोई फैसला लिया जाता है, तो पाकिस्तानी नेता तुरंत पीओके भागते हैं. 

भारत के पीओके लेने पर क्या बोले काकर?

अनवर-उल-हक काकर ने कहा कि किसी को ये नहीं भूलना चाहिए कि मुजफ्फराबाद गाजा और दिल्ली तेल अवीव नहीं है. भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू दोनों में समानताएं ही क्यों न हों. हाल ही में कई बीजेपी नेताओं ने कहा है कि जल्द ही पीओके को भी भारत में मिला लिया जाएगा. इस पर काकर ने कहा कि कोई भी गिलगित-बाल्टिस्तान और कश्मीर की एक इंच जमीन भई नहीं छीन पाएगा. 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का हैवान! पहले बच्चों की निर्मम तरीके से की हत्या और फिर पकाकर खा गया उनका ही मांस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
बलूचिस्तान ने शहबाज-मुनीर को दिया तगड़ा झटका, 11 अगस्त को लेकर बड़ा ऐलान
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
'भागने का वक्त नहीं मिला', रूस के बीच पर ड्रोन हमला, 3 बच्चों समेत 7 की मौत
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा

वीडियोज

Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
ट्रंप ने तोड़ा शहबाज-मुनीर का दिल, ईरान वार्ता में सऊदी-UAE-कतर का नाम, PAK को भूले
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
पति स्टालिन के लिए पुलिस से भिड़ीं किरुथीगा, बोलीं- वो टॉयलेट...
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
पटना: CM आवास घेरने निकले NSUI कार्यकर्ता, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े
Embed widget