एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: संसद में कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने वाला प्रस्ताव पारित

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की संसद ने कश्मीरियों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए आम राय से एक प्रस्ताव पारित किया और कश्मीर को अपना अभिन्न हिस्सा बताने के भारत के रुख को ‘हास्यास्पद’ बताते हुए खारिज कर दिया. रेडियो पाकिस्तान की ख़बर के मुताबिक कश्मीर मामलों के मंत्री बर्जीस ताहिर के नेशनल एसेंबली में पेश किए गए प्रस्ताव ने‘‘संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के अनुरूप आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए कश्मीरियों के जायज संघर्ष को राजनीतिक, नैतिक और कूटनीतिक समर्थन दिया.’ इसमें कहा गया, ‘‘प्रस्ताव में भारत के हास्यास्पद दावे को खारिज कर दिया गया कि कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है क्योंकि भारत दो संप्रभु देशों के बीच का इसे विवाद बताते हुए खुद यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के पास ले गया था.’’ प्रस्ताव में कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन की निंदा की गयी और इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की लंबी चुप्पी पर अफसोस जताया गया. इससे पहले कल प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर मुद्दे को ‘विभाजन का अधूरा एजेंडा’ और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में विवाद का सबसे पुराना मुद्दा बताया था. उन्होंने कल ‘कश्मीर एकजुटता दिवस’ के मौके पर कहा था, ‘‘जम्मू-कश्मीर पाकिस्तान और भारत के बीच मुख्य विवाद है. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार इस मुद्दे को हल किए बिना शांति और क्षेत्र के लोगों की खुशहाली का सपना अधूरा रहेगा.’’ प्रस्ताव में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से कश्मीरियों को आत्मनिर्णय का अधिकार देने के लिए अपने प्रस्तावों के लागू करने की खातिर ठोस कदम उठाने का आह्वान किया गया. इसमें अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्थिति की गंभीरता पर ध्यान देने और भारत को मानवाधिकारों और आत्मनिर्णय के अधिकार का सम्मान करने की अपील करने की मांग की गयी. प्रस्ताव ने पाकिस्तान और भारत से संबंधित संयुक्त राष्ट्र सैन्य पर्यवेक्षक समूह से उसे सौंपा गया काम पूरा करने की अपील की है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
कैसे होगी US-भारत के बीच ट्रेड डील? पीयूष गोयल ने बताई ये शर्त
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
ट्रंप की लोकप्रियता बढ़ी या घटी? रिपोर्ट ने चौंकाया
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget