एक्सप्लोरर

Pakistan Parliament Dissolve: पाकिस्तान में भंग होगी संसद, चुनाव का रास्ता साफ, कार्यवाहक PM पर फैसला जल्द

Pakistan Imran Khan: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि पाकिस्तान की संसद को 9 अगस्त को भंग कर दिया जाएगा. इसके बाद पड़ोसी मुल्क में चुनाव करवाए जाएंगे.

Pakistan Parliament Dissolve: पाकिस्तान में नेशनल असेंबली यानी संसद को 9 अगस्त को भंग कर दिया जाएगा. प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को इसका ऐलान किया. संसद सदस्यों के सम्मान के लिए एक डिनर का आयोजन किया गया, जहां शहबाज ने संसद के सदस्यों संग मुलाकात की. इस दौरान देश के राजनीतिक हालातों को लेकर बात की गई. सांसदों से मिलने के बाद ही प्रधानमंत्री शहबाज की तरफ से संसद को भंग करने का ऐलान किया गया. ऐसे में अब पड़ोसी मुल्क में चुनाव का रास्ता साफ होता दिख रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहबाज ने सांसदों से सुझाव मांगे और कार्यवाहक प्रधानमंत्री और कार्यवाहक सेटअप के लिए व्यवस्थाओं पर बात की. 9 अगस्त पाकिस्तानी सियासत के लिए अहम होने वाला है, क्योंकि इस दिन प्रधानमंत्री शहबाज संसद भंग करने के लिए राष्ट्रपति को औपचारिक सुझाव भेजेंगे. संवैधानिक प्रावधानों के मुताबिक, राष्ट्रपति को 48 घंटे के भीतर सुझाव पर हस्ताक्षर करने होते हैं, अगर किसी कारण वह ऐसा नहीं करते हैं, तो संसद अपने आप ही भंग हो जाती है. 

कार्यवाहक पीएम के लिए होगी चर्चा

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस बात का आश्वासन दिया है कि वह तीन दिनों तक विपक्ष के साथ चर्चा करने वाले हैं. इस चर्चा के बाद ही कार्यवाहक प्रधानमंत्री का नाम राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा. हालांकि, अगर कोई सहमित नहीं बनती है, तो पाकिस्तान का चुनाव आयोग कदम उठाएगा और प्रस्तावित नामों में से किसी एक को कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर चुन लेगा. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाला विपक्ष लंबे समय से चुनाव करवाने की मांग कर रहा है. 

पिछले साल शहबाज बने थे पीएम

दरअसल, पिछले साल अप्रैल में इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिए प्रधानमंत्री पद से हटा दिया गया था. विपक्षी पार्टियां इमरान के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव लेकर आईं. उनका आरोप था कि इमरान ने अर्थव्यवस्था और विदेश नीति को ढंग से नहीं संभाला है. प्रस्ताव पास होने के साथ ही 2018 में सत्ता संभालने वाले इमरान की विदाई हो गई. इसके बाद विपक्षी पार्टियों के गठबंधन साथ आया और मिलकर सरकार बनाई गई. इस सरकार में शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनाया गया.

यह भी पढ़ें: 'हम चाहते हैं...', पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने की बातचीत की पेशकश तो ये बोला भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget