एक्सप्लोरर

'अमेरिका के नियंत्रण में थे PAK के न्यूक्लियर हथियार', पूर्व CIA एजेंट का बड़ा खुलासा, 26/11 हमले को लेकर कही ये बात

Mumbai 26/11 Attack: पूर्व CIA अधिकारी ने दावा किया कि अमेरिका को उम्मीद थी कि 2001 के संसद हमले और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद भारत जवाबी कार्रवाई करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

अमेरिका की सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी (CIA) के पूर्व अधिकारी जॉन किरियाकू ने पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया कि परवेज मुशर्रफ ने पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की चाभी अमरिका के हाथों सौंप दी थी. उन्होंने कहा कि उस समय यूएस ने पाकिस्तान को लाखों डॉलर दिया था.

'अमेरिका के नियंत्रण में थे PAK के न्यूक्लियर हथियार'

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में पूर्व CIA अधिकारी ने बताया, "साल जब मैं 2002 में पाकिस्तान में तैनात था तो मुझे अनौपचारिक रूप से बताया गया था कि पेंटागन पाकिस्तानी परमाणु हथियारों को नियंत्रित करता है. परवेज मुशर्रफ ने इसका नियंत्रण अमेरिका को सौंप दिया क्योंकि उन्हें भी डर था कि कहीं परमाणु हथियार आतंकवादियों के हाथों में न पड़ जाए."

26/11 हमले को लेकर पूर्व CIA अधिकारी का खुलासा

पूर्व CIA अधिकारी जॉन किरियाकू ने खुलासा किया कि अमेरिका को उम्मीद थी कि 2001 के संसद हमले और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद भारत जवाबी कार्रवाई करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्होंने कहा, "सीआईए में हमने भारत की इस नीति को रणनीतिक धैर्य कहा था. भारत सरकार को पाकिस्तान पर हमला करके जवाब देने का पूरा अधिकार था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया था. व्हाइट हाउस में लोग कह रहे थे कि भारत वाकई एक बहुत ही परिपक्व विदेश नीति का प्रदर्शन कर रहा है."

उन्होंने दावा किया, "हमें उम्मीद थी कि भारत जवाबी हमला करेगा, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और इसी वजह से दुनिया परमाणु हमले से बच गई. भारत अब उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां वह रणनीतिक धैर्य को कमजोरी समझे जाने का जोखिम नहीं उठा सकता इसलिए उसे जवाब देना ही पड़ा."

'तानाशाहों के साथ काम करना पसंद करता है यूएस'

उन्होंने कहा, "मुशर्रफ ने अमेरिका को आजादी से काम करने की इजाजत दी. पाकिस्तानी सरकार के साथ हमारे रिश्ते बहुत अच्छे थे. उस समय जनरल परवेज मुशर्रफ थे ओर सच कहूं तो अमेरिका तानाशाहों के साथ काम करना पसंद करता है क्योंकि तब आपको जनता की राय और मीडिया की चिंता नहीं करनी पड़ती ओर इसलिए हमने मुशर्रफ को खरीद लिया."

जॉन किरियाकू ने कहा, "हमने पाकिस्तान को लाखों-करोड़ों डॉलर की मदद दी. हम हफ्ते में कई बार मुशर्रफ से मिलते थे. मुशर्रफ के अपने भी लोग थे, जिनसे उन्हें निपटना पड़ता था. मुशर्रफ ने काउंटर टेररिज्म पर अमेरिका के साथ सहयोग का दिखावा करते हुए सेना का समर्थन तो बनाए रखा, लेकिन भारत के खिलाफ अपनी गतिविधियां जारी रखी."

PAK सेना को नहीं थी अल-कायदा की परवाह

उन्होंने कहा, "परवेज मुशर्रफ को सेना को खुश रखना था और सेना को अल-कायदा की परवाह नहीं थी. उन्हें भारत की परवाह थी इसलिए सेना और कुछ चरमपंथियों को खुश रखने के लिए उन्हें काउंटर टेररिज्म पर अमेरिका के साथ सहयोग का दिखावा करते हुए भारत के खिलाफ आतंक फैलाने की दोहरी नीति जारी रखने की इजाजत देनी पड़ी."

ये भी पढ़ें : अमेरिका ने PAK के परमाणु वैज्ञानिक को क्यों नहीं मारा? पूर्व CIA एजेंट का खुलासा, कहा- 'सऊदी हमारे पास आए और...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
ट्रंप ने की आर्थिक नाकेबंदी, ईरान बोला, 'इस टेररिज्म से दुनियाभर में...
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली
पाकिस्तान में टिकटॉकर शम्सो बीबी की हत्या, बाहर बुलाया और मार दी गोली

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget