एक्सप्लोरर

Pakistan Moon Mission: पाकिस्तान के चंद्र मिशन की पहली तस्वीर की लोग जमकर उड़ा रहे मजाक, बोले- सैमसंग का फोन ले जाते

Pakistan Moon Mission: चंद्रमा के अध्ययन के लिए पाकिस्तान ने दोस्त चीन की मदद से पहला चंद्र मिशन लॉन्च किया है. पाकिस्तान के सैटेलाइट ने अब अंतरिक्ष से तस्वीरें भेजी हैं, जिसपर चर्चा तेज हो गई है.

Pakistan Moon Mission: भारत से मुकाबला करने के लिए पाकिस्तान ने भी अब चंद्र मिशन की शुरुआत की है. इसी महीने की शुरुआत में पाकिस्तान ने अपने मिनी उपग्रह 'आईक्यूब-कमर' को चीन की मदद से लॉन्च किया था. पाकिस्तानी सैटेलाइट चीन के चंद्र मिशन चांग'ई-6 के साथ 3 मई को हैनान प्रांत से लॉन्च किया गया. इस मिशन के लॉन्चिंग के बाद खुद पाकिस्तान में ही जमकर मजाक बन रहा था, अब चब 'आईक्यूब-कमर' ने चंद्रमा की तस्वीरें भेजी तो एक बार फिर सोशल मीडिया पर मजाक शुरू हो गया है. 

दरअसल, 'आईक्यूब-कमर' ने अंतरिक्ष से जो तस्वीरें भेजी हैं वह काफी धुंधली हैं. अब इन तस्वीरों को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. लोग तस्वीरों की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं. क्योंकि पाकिस्तानी सैटेलाइट का कुल वजन 7 किलोग्राम है और इसपर जो कैमरा लगा है वह मात्र एक मेगा फिक्सल का है. दूसरी तरफ आज के दौर में अंतरिक्ष एजेंसियां हाई रिजॉल्यूशन कैमरे का प्रयोग कर रही हैं. अब ऐसे में कैमरे की क्वालिटी पर सवाल उठ रहा है.

चंद्रमा पर भेजना चाहिए सैमसंग का फोन
एक्स पर एक यूजर ने लिखा, 'एक मेगापिक्सल? इससे अच्छा वे चीनी उपग्रह पर सैमसंग का फोन टेप से चिपका सकते थे. इसके अलावा इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग के एक पोस्ट पर एक यूजर ने लिख, 'पाकिस्तान को अच्छी तस्वीरों के लिए चंद्रमा पर सैमसंग गैलेक्सी को भेजना चाहिए था.' चूंकि चीन का चंद्र मिशन चंद्रमा के सुदूर इलाके से वहां की दो किलो मिट्टी लेकर वापस लौटेगा, ऐसे में चीन का यह चंद्र मिशन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं इसी मिशन के साथ चिपक कर गए पाकिस्तानी मिशन की लोग मजाक बना रहे हैं. 

पाकिस्तान को मिलेगा प्रोत्साहन
एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा, 'क्यों डिबेट कर रहे हो, पाकिस्तान के लोग खाना खाने के बाद हाथ पोछना भूल गए, इसी वजह से कैमरा गंदा हो गया और इस तरह की तस्वीर सामने आ गई.' फिलहाल, विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान का चंद्र मिशन काफी छोटा है और इसकी सीमित क्षमताएं हैं, लेकिन यह पाकिस्तान के लिए काफी महत्वपूर्ण है. इस मिशन का महत्व इस बात में है कि इससे अब पाकिस्तान को चंद्र मिशन पर काम करने में प्रोत्साहन मिलेगा.

यह भी पढ़ेंः पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात से बौखलाया अमेरिका, बीजिंग को दे दी धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget